IND vs AUS: शुभमन गिल ने किया बड़ा खुलासा, क्या रोहित-कोहली दोनों कर रहे ऑस्ट्रेलिया में मदद?

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में एकदिवसीय सीरीज खेलेगी। मजे की बात तो यह है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी गिल की कप्तानी में खेलने वाले हैं। इस पर शुभमन गिल की तरफ से एक बड़ी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने बताया है कि उनके कप्तान बनने के बाद चीजों में क्या बदलाव आया है।

गिल ने कहा है कि कप्तान बदलने के बावजूद कोई फर्क नहीं आया है। जैसा पहले हुआ करता था, वही अब भी देखने को मिल रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों मिलकर उसी तरह से अपना काम कर रहे हैं। गिल को इन दोनों दिग्गजों से मदद मिल रही है।

ind vs aus

IND vs AUS: गिल का अहम खुलासा

भारतीय कप्तान ने कहा कि मुझे लगता है कि बाहर जो बातें हो रही हैं, वो अलग हैं, लेकिन हमारी टीम के भीतर सब कुछ पहले जैसा ही है। कुछ भी नहीं बदला है, और यही हमारे लिए मददगार साबित हो रहा है। मैं उनके (रोहित-कोहली) के पास जाकर उनके अनुभव और सीख के बारे में पूछता हूँ। चाहे वो पिच को पढ़ने से जुड़ा हो या किसी खास स्थिति से। मैं जानना चाहता हूँ कि अगर वे मेरी जगह होते, तो क्या करते। मुझे दूसरों की राय जानना अच्छा लगता है, और फिर अपनी समझ के अनुसार मैं फैसला करता हूँ।

गिल ने यह भी कहा कि मेरा विराट भाई और रोहित भाई दोनों के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। जब भी मुझे किसी बात को लेकर कोई संशय होता है, मैं उनके पास जाता हूँ, उनसे सुझाव और सलाह लेता हूँ और वे कभी भी कुछ बताने में हिचकिचाते नहीं हैं। देखिए, मेरे हिसाब से यही असली अनुभव की दौलत होती है।

IND vs AUS: गिल लेंगे सीनियरों से मदद

नए कप्तान ने कहा कि जिन दो प्लेयर्स को उन्होंने दूर से देखा है और उनसे ही सीखा है। उनको आदर्श माना है। उनके टीम में होते कप्तानी करना खास मौका है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान प्लेयर्स की कप्तानी करना मेरे लिए बड़ा सम्मान है। मुझे भरोसा है कि इस सीरीज में कई ऐसे पल आएंगे, जब मैं उनसे सीख पाऊंगा। अगर कोई मुश्किल परिस्थिति आएगी, तो मैं उनसे सलाह लेने में तनिक संकोच नहीं करूंगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर से खेला जाएगा। पर्थ में यह मैच होगा। दोनों टीमों की तरफ से जीत के साथ खाता खोलने का प्रयास रहने वाला है। भारतीय समय के अनुसार यह मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+