IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में नहीं होगा बांग्लादेशी थर्ड अंपायर, मेलबर्न में जायसवाल को दिया था गलत आउट

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में हुए टेस्ट के दौरान बवाल देखने को मिला था। अंपायरिंग की वजह से मामला खराब हो गया था। भारतीय टीम के धांसू ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को तकनीक के विपरीत जाकर आउट दे दिया गया था।

बांग्लादेश से आने वाले थर्ड अंपायर शर्फुद्दोला सैकत ने स्निको मीटर पर सीधी लाइन के बावजूद यशस्वी जायसवाल को आउट दे दिया था। सुनील गावस्कर ने इसे गलत डिसीजन बताया था। उनके अलावा बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी उनको नॉट आउट माना था।

ind vs aus

अब पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाएगा। शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले को लेकर सबसे बड़ा सवाल है कि इस बार अंपायर कौन होगा। यहाँ भारतीय टीम की परेशानी बढ़ने वाली खबर आई है। अंपायरों को लेकर जानकारी सामने आई है।

IND vs AUS सिडनी टेस्ट में बदले अंपायर

दरअसल इस बार थर्ड अंपायर बदल गया है। मैदानी अंपायरों को लेकर भी बड़ा बदलाव हुआ है। सिडनी टेस्ट मैच के मैदानी अंपायरों के बारे में जानने के बाद भारतीय टीम के फैन्स थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। बांग्लादेश से आने वाले शर्फुद्दोला इस बार मैदानी अंपायर हैं।

IND vs AUS सिडनी टेस्ट में अन्य अंपायर

उनके अलावा इंग्लैंड से आने वाले माइकल गॉफ को भी मैदानी अंपायर के तौर पर देखा जा सकेगा। थर्ड अंपायर की बात करें, तो वेस्टइंडीज के जोएल विल्सन हैं और रिर्जव अंपायर सैम नोजास्की हैं जो ऑस्ट्रेलिया से ही आते हैं। मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट हैं।

थर्ड अंपायर नहीं होने का फायदा?

तीसरा अंपायर नहीं होने से फायदा और नुकसान दोनों ही है। जिस तरह पिछले मैच में जायसवाल को आउट दिया गया था, वह अब नहीं होगा लेकिन मैदानी अंपायर होने पर भी एक एडवांटेज थर्ड अंपायर के पास है। अगर अंपाययर्स कॉल पर बल्लेबाज आउट होता है, तो तीसरा अंपायर इसे नहीं बदल पाएगा। बांग्लादेशी अंपायर के पास यह मौका रहेगा और LBW की अपील पर इस तरह आउट दिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+