VIDEO: लाइव मैच में विराट कोहली ने किया भांगड़ा, पत्नी अनुष्का शर्मा ने सरेआम लुटाया प्यार
IND vs AUS Semi Final VIDEO: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ट्रेविस हेड और कूपर कोनोली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत की। मोहम्मद शमी ने तीसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज कोनोली को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। शमी की गेंद पर कोनोली केएल राहुल को कैच थमा बैठे।
कोहली ने किया भांगड़ा (IND vs AUS Semi Final VIDEO)
कूपर कोनोली के आउट होने के बाद विराट कोहली मैदान पर भांगड़ा करते नजर आये। सोशल मीडिया पर कोहली का यह वीडियो वायरल हो रहा है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी स्टैंड में मौजूद थीं। उन्होंने विराट कोहली पर सरेआम अपना प्यार लुटाया।

ट्रैविस हेड के विकेट का मनाया जश्न
विराट कोहली ने ट्रेविस हेड के विकेट का भी जश्न मनाया। वरुण चक्रवर्ती ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। हेड आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वरुण की गेंद पर हवा में शॉ खेल बैठे और शुभमन गिल को कैच थमा बैठे। हेड 33 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। हेड के आउट होने के बाद विराट कोहली ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलियाः कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, तनवीर सांघा।
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications