IND vs AUS: अनुष्का-रितिका ने उड़ाया BCCI के नियमों का मजाक? सेमीफाइनल में कर बैठी ये बड़ी गलती
IND vs AUS Semi Final: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 265 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 49.3 ओवर में 264 रन बनाए। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 96 गेंदों पर 73 रन बनाए, जबकि एलेक्स कैरी ने 57 गेंदों पर 61 रनों की शानदार पारी खेली। भारत की गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।
मैच देखने आई हैं अनुष्का-रितिका (IND vs AUS Semi Final)
इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने भी एक-एक सफलता हासिल की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच देखने के लिए रितिका सजदेह और अनुष्का शर्मा भी स्टैंड में मौजूद थीं। मैच के हर पल को ये दोनों ही एन्जॉय करती नजर आईं। रोहित शर्मा ने चौके-छक्के के साथ पारी की शुरुआत की। इस दौरान उन्हें एक जीवनदान भी मिला।

BCCI ने खिलाड़ियों के लिए बनाए नए नियम
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने नए नियम बनाए हैं। अब तक, विदेशी दौरों पर क्रिकेटरों के परिवार उनके साथ यात्रा करते थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में शर्मनाक हार के बाद नए दिशा-निर्देश लागू किए गए। नए नियम के अनुसार, क्रिकेटरों के परिवार केवल तभी उनके साथ जा सकते हैं, जब दौरा 45 दिनों से ज़्यादा का हो।
BCCI के नियमों का बना मजाक
ऐसे में सवाल ये था कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा को चीयर करते हुए नहीं देख पाएंगे। लेकिन अनुष्का और रितिका यहां लगातार दूसरा मुकाबला देखने पहुंची हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय बोर्ड क्रिकेटरों के परिवारों को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का एक मैच देखने की अनुमति दिया था। हालांकि यह पुष्टि नहीं की जा सकी है कि ऐसा सच में है या नहीं? लेकिन ऐसा है तो अनुष्का और रितिका ने बीसीसीआई के नियमों का उल्लंघन किया है।












Click it and Unblock the Notifications