Rohit Sharma का टेस्ट करियर हुआ खत्म, शर्मनाक आंकड़ों के कारण बेइज्जत करके किया टीम से बाहर
IND vs AUS: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक बड़ा फैसला लिया और कप्तान रोहित शर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया। रोहित को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। टेस्ट इतिहास में पहली बार कोई कप्तान इस तरह फॉर्म की वजह से बाहर बैठा है।
रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह को बतौर कप्तान टॉस करने के लिए भेजा गया। अब रोहित शर्मा के लिए परेशानी कम नहीं होगी। उनका करियर भी समाप्त ही लग रहा है। शायद वह अब फिर से टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

Rohit Sharma के लेटेस्ट आंकड़े
भारतीय कप्तान रेड बॉल क्रिकेट में पिछले काफी समय से कुछ खास नहीं कर पाए और लगातार रनों के लिए संघर्ष करते दिखे हैं। पिछले आठ टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा ने 15 पारियां खेली और 164 रन बनाए। जो ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं कहा जा सकता। इस दौरान उनका औसत 11 का रहा है और बेस्ट स्कोर 52 का है।
Rohit Sharma की कप्तानी में टीम की हार
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को नियमित हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम ने 3-0 से टीम इंडिया को क्लीन स्वीप करते हुए इतिहास रच दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में हार हुई। पिछले 6 टेस्ट में उनकी कप्तानी में 5 हार और एक ड्रॉ हुआ है।
अब रोहित शर्मा का करियर समाप्त
यह देखने में आ सकता है कि सिडनी टेस्ट मैच के बाद रोहित शर्मा संन्यास की घोषणा कर दे। अश्विन की तरह वह इसका ऐलान कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं भी होता है, तो टीम इंडिया के पास अगले छह महीने तक कोई टेस्ट नहीं है। 20 जून को इंग्लैंड में टेस्ट है। तब तक टीम इंडिया में कई बदलाव होंगे। रोहित का करियर अब रेड बॉल क्रिकेट में साल 2024 तक ही था।
लगातार गिरी करियर औसत
एक समय रोहित शर्मा धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 के औसत से रन बनाते थे और टीम इंडिया को ओपनिंग में स्थायित्व प्रदान किया। अब स्थिति 40 के औसत तक आ गई है। 67 मैचों की 116 पारियों में उन्होंने 4301 रन बनाए हैं। इस दौरान 12 शतक आए हैं। इस तरह उनकी औसत नियमित गिरती गई।












Click it and Unblock the Notifications