IND vs AUS: रोहित-कोहली ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, एक साथ की सचिन के खास क्लब में एंट्री

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो मैचों में लगातार जीरो रन बनाकर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस बार धमाल मचा दिया और उनका बल्ला जमकर चला। सिडनी में आते ही रोहित शर्मा के साथ मिलकर विराट कोहली के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। एक ही मैच में रोहित-कोहली दोनों ने धांसू उपलब्धि हासिल की है।

विराट कोहली ने अपने एकदिवसीय करियर की 75वीं फिफ्टी पूरी कर ली। इसके अलावा रोहित शर्मा के साथ मिलकर उन्होंने 100 रनों की भागीदारी भी की। वनडे में इन दोनों के बीच 19 बार शतकीय भागीदारी हुई है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

ind vs aus

इसके अलावा विराट कोहली की एक और बड़ी उपलब्धि यह रही है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में 2500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आ गए हैं। इस आंकड़े तक आने के लिए उनको महज 49 रनों की दरकार थी और सिडनी में उन्होंने इतिहास रच दिया।

इस लिस्ट में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर का नाम है, जिन्होंने 3077 रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया था। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम आता है जिन्होंने इसी मैच में 2500 रनों का आंकड़ा हासिल किया और अब विराट कोहली का नाम भी इस खास सूची में शामिल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+