IND vs AUS: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया को कहा अलविदा, सिडनी में शतक के बाद भावुक बयान से फैंस को रुलाया
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में शायद अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेलने वाले रोहित शर्मा ने सिडनी में शतक से दर्शकों को झूमने का मौका दे दिया। रोहित ने अपनी धाकड़ बैटिंग की बदौलत टीम इंडिया को अंतिम वनडे में बड़ी जीत दिला दी। मैच के बाद रोहित शर्मा ने ऐसा भावुक बयान दिया, जिससे फैंस भी मायूस हो गए।
अपने पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे को याद करते हुए रोहित ने कहा कि तब से मैं यहां कई बार खेलने के लिए आया हूं और क्रिकेट से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जिनके बारे में मुझे लगता है कि नए प्लेयर्स को बताना चाहिए। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को लेकर उनका कहना था कि यहां खेलना मुझे पसंद है।

हिटमैन ने कहा कि यह एक शानदार मैदान है, शानदार क्राउड है और पिच भी शानदार है। इसलिए, जब आप ऐसी जगहों पर आते हैं, तो आप एक बल्लेबाज, एक खिलाड़ी के रूप में खुद को चुनौती देना चाहते हैं। मुझे यही उम्मीद थी। मैंने एक सेकंड के लिए भी नहीं सोचा था कि यह आसान होगा। मैं जो करता हूं उसे करना पसंद करता हूं और मुझे आशा है कि मैं ऐसा करना जारी रखूंगा।
IND vs AUS: रोहित का भावुक बयान
पूर्व भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि इस स्थान (सिडनी में) पर क्रिकेट खेलने का आनंद लिया है। 2008 (ऑस्ट्रेलिया का उनका पहला दौरा) की अच्छी यादें ताजा हो गईं, यह मैच मजेदार था, पता नहीं हम (क्रिकेटर के रूप में) वापस आएंगे या नहीं, लेकिन मैंने हर चीज का आनंद लिया है। पिछले 15 वर्षों में क्या हुआ, इसके बारे में भूल जाओ, मुझे हमेशा यहां खेलना पसंद है, मुझे लगता है कि विराट के लिए भी ऐसा ही होगा। धन्यवाद ऑस्ट्रेलिया।
रोहित ने सिडनी में फिर से आने को लेकर अनिश्चिता के साथ ही बड़ा मैसेज दे दिया कि शायद ऑस्ट्रेलिया में उनका यह अंतिम दौरा था क्योंकि वनडे सीरीज समाप्त हो गई और टी20 से वे पहले ही रिटायर हो गए हैं। दर्शकों भी भी रोहित शर्मा के इस भावुक बयान से बुरा जरूर लगा होगा।
IND vs AUS: हिटमैन को डबल इनाम
शतक के कारण रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड मिला। इस सीरीज के दौरान रोहित ही इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे, जिनके बल्ले से शतक आया। एक अर्धशतक और शतकीय पारी के चलते उनको प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट भी चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications