IND vs AUS: रोहित की दहाड़ से गूंज उठा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, धोनी का धांसू कीर्तिमान किया ध्वस्त
IND vs AUS: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जमकर चला। उन्होंने तबाही वाले मोड में खेलते हुए कंगारुओं का धुआं निकालने का काम किया और शतक जड़ टीम को जीत दिला दी। हालांकि सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली लेकिन रोहित की पारी खास रही।
एडिलेड में फिफ्टी और सिडनी में शतक के बाद रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया क्योंकि अन्य कोई खिलाड़ी इतने रनों तक पहुँच नहीं पाया। यहां तक कि रोहित शर्मा के अलावा किसी भी खिलाड़ी के बल्ले से शतकीय पारी तक नहीं आई। रोहित ने धोनी का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया।

IND vs AUS: रोहित ने धोनी को पछाड़ा
रोहित शर्मा 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' पुरस्कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बन गए और महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 38 साल और 178 दिन की उम्र में, अवॉर्ड हासिल किया, जबकि धोनी ने 37 साल और 194 दिन की उम्र में 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुरस्कार जीता।
इस सीरीज में पर्थ में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल पाया था लेकिन बाद में खेले गए दोनों मैचों में धुआं निकाल दिया। एडिलेड में उनके बल्ले से 73 रनों की पारी देखने को मिली थी। इसके बाद आज सिडनी में शतक जड़ते हुए उन्होंने नाबाद 121 रनों की पारी खेली और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज के अलावा प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड भी ले गए।
IND vs AUS: 50वां इंटरनेशनल शतक
इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने अपना 50वां सैकड़ा जमा दिया, जो एक बड़ी उपलब्धि है। तीनों प्रारूप में रोहित शर्मा के नाम कम से कम 5 शतक हैं। टेस्ट और टी20 से वह अब रिटायर हो गए हैं। रोहित और कोहली ने सिडनी में 168 रनों की भागीदारी कर ऑस्ट्रेलिया को करारा जवाब दिया।
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी अन्य मैचों की तुलना में आज अपना काम बखूबी किया। हर्षित राणा के 4 विकेटों की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 236 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को महज 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications