WTC फाइनल में होंगे ऑस्ट्रेलिया के अनुकूल हालात, रवि शास्त्री ने बताया भारत कैसे हासिल कर सकता है बढ़त
Border Gavaskar Trohpy में भारत ने 4-0 से जीत ली सीरीज तो WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी बढ़त- रवि शास्त्री

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट के पास एक बार फिर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) खेलने का मौका होगा क्योंकि पूरी उम्मीद है बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बचे हुए दो मुकाबले खेलने के बाद टीम इंडिया को कम से कम एक और जीत मिलेगी जो WTC फाइनल में एंट्री लेने के लिए जरूरी है। ये मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा जहां भारतीय टीम 2-0 की बढ़त के साथ प्रवेश कर रही है।
ये फाइनल मैच जून में लंदन में खेला जाएगा। भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम यहां पर फाइनल खेलने के लिए दावेदार है। हालांकि भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज इंग्लिश परिस्थितियों में कहीं अधिक प्रभावी होने जा रहे हैं। लेकिन साथ ही उनको यह भी लगता है अगर भारत मौजूदा सीरीज मे 4-0 से कंगारूओं का सूपड़ा साफ करता है तो भारत के पास चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए कॉन्फिडेंस मिल जाएगा।
आईसीसी से बात करते हुए शास्त्री ने कहा, 4-0 की जीत मानसिक तौर पर फर्क डालेगा और विपक्षी को मजबूत मैसेज जाएगा। वहां ऑस्ट्रेलिया के पास कई अधिक तेज गेंदबाज होंगे क्योंकि वे अभी यहां चोटिल हैं। लेकिन भारतीय टीम यहां क्लीन स्वीप करके वहां कंगारूओं के अनुकूल हालातों में भी मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर सकती है।
शास्त्री यह भी मानते हैं कि कंगारू टीम के बल्लेबाज यहां भारत में क्रीज पर समय बिताना ही नहीं चाह रहे हैं जो दो टेस्ट मैचों में उनकी बैटिंग के पतन का कारण बना है। 2017 में फिर भी इस टीम ने भारत को मजबूत टक्कर दी थी लेकिन इस बार दोनों ही मुकाबलों में रोहित शर्मा एंड कंपनी को जीत थाली में परोसी हुई मिली है।
शास्त्री को लगता है इसके पीछे वजह अपने डिफेंस पर कम यकीन करना हो सकता है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा जो 1 मार्च को होगा।












Click it and Unblock the Notifications