IND vs AUS Final: कोहली के पास पहुंचा फिलिस्तीनी समर्थक और फिर...जानें पुलिस ने इस पर क्या किया

IND vs AUS, Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारतीय पारी तेज शुरुआत के बाद धीमी पड़ गई। इसके बाद कोहली क्रीज पर आए और इस दौरान एक अजीब घटना भी घटी। ऐसा नहीं होना चाहिए था लेकिन सुरक्षा तोड़कर एक व्यक्ति पिच पर आ गया।

भारतीय पारी के दौरान कोहली और राहुल क्रीज पर थे, इस समय एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर अन्दर आ गया। मैदान पर आकर वह इंसान कोहली के करीब आ गया और गले लगाने का प्रयास किया। वह कोहली का कन्धा भी पकड़ लिया।

india vs australia

कोहली इस दृश्य को देखकर नाराज हो गए। अहम मौके पर इस तरह उनको डिस्टर्ब करने का प्रयास किया गया। तीन विकेट गिरने के बाद कोहली और राहुल एकाग्रता के साथ खेलने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद सुरक्षाकर्मी मैदान पर आकर उसे बाहर लेकर गए।

जो पिच इन्वेडर मैदान पर आया, वह फिलिस्तीन समर्थक था। टी-शर्ट पर फिलिस्तीन समर्थन को लेकर कुछ लिखा हुआ था। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इसे गिरफ्तार कर बाहर भेज दिया। हालांकि खेल इससे बाधित हुआ था। कोहली को यह व्यवहार बिलकुल पसंद नहीं आया।

रोहित शर्मा ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर से अपनी भूमिका दर्शाई। वह 31 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बनाकर आउट हो गए। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी रोहित शर्मा ने इतने रन बनाये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+