IND vs AUS: रोहित-कोहली को देखने उमड़ा फैंस का सैलाब! बिक गए 1.75 लाख से ज्यादा टिकट

IND vs AUS, 175000 tickets sold: भारत और ऑस्ट्रेलिया रविवार यानी 19 अक्टूबर से 'वाइट-बॉल' क्रिकेट यानी वनडे फॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना करने को तैयार है। इस मुकाबले के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह है, यही वजह है कि सीरीज के लिए अब तक 1,75,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। यह दौरा तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के साथ शुरू होगा, जिसकी कमान युवा शुभमन गिल के हाथों में होगी।

हो सकता है रोहित-कोहली का अंतिम ऑस्ट्रेलियाई दौरा (IND vs AUS, 175000 tickets sold)

वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसमें भारत का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे। इस सीरीज़ पर सभी की निगाहें अनुभवी खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। यह माना जा रहा है कि यह उनके करियर में आखिरी बार होगा जब वे राष्ट्रीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलियाई धरती का दौरा कर रहे हैं।

IND vs AUS 1

ट्रेविस हेड ने कही बड़ी बात

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड ने सीरीज़ को लेकर जोश दिखाया है। उन्होंने कहा कि हम अगले कुछ दिनों में कुछ बेहतरीन क्रिकेट की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों टीमों ने शानदार अभ्यास किया है और पर्थ स्टेडियम में स्थितियां काफी अच्छी है। यह सीरीज शुरू करने के लिए एक शानदार जगह है, और दोनों स्क्वॉड बेहतरीन खिलाड़ियों से भरी हैं।

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी माना कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें हमेशा एक-दूसरे का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने लाती हैं। उन्होंने कहा कि यहां का माहौल शानदार है और हम एक प्रतिस्पर्धी सीरीज की उम्मीद कर रहे हैं।

वनडे सीरीज़ का कार्यक्रम

पहला वनडे19 अक्टूबर पर्थ (सुबह 9 बजे)
दूसरा वनडे 23 अक्टूबर एडिलेड (सुबह 9 बजे)
तीसरा वनडे 25 अक्टूबर सिडनी (सुबह 9 बजे)

टी20 सीरीज़ का कार्यक्रम

पहला टी-20 29 अक्टूबर कैनबरा
दूसरा टी-20 31 अक्टूबर मेलबर्न
तीसरा टी-20 2 नवंबर होबार्ट
चौथा टी-20 6 नवंबर गोल्ड कोस्ट
पांचवां टी-20 8 नवंबर ब्रिस्बेन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+