IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में कैसा रहा भारत का अब तक का रिकॉर्ड? जानिए किसका पलड़ा भारी!
IND vs AUS ODI Head-To-Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे में भिड़ंत 19 अक्टूबर से होने जा रही है। लंबे समय बाद भारतीय टीम इस फॉर्मेट में सीरीज खेलने वाली है। भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस बार सीरीज में एक नई बात यह है कि युवा ओपनर शुभमन गिल पहली बार वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श संभालेंगे।
ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा है भारी (IND vs AUS ODI Head-To-Head)
यह सीरीज भविष्य के टूर्नामेंट्स की तैयारी के लिए अहम है। इसके साथ ही शुभमन गिल के लिए कप्तान के तौर पर यह पहली बड़ी परीक्षा भी होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह राइवरली 1980 में शुरू हुई थी और अब तक दोनों टीमें 152 वनडे मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है, जिसने 84 मैच जीते हैं। वहीं, भारत ने 58 मैच जीते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में भारत का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जीत हासिल करना हमेशा से भारत के लिए मुश्किल रहा है। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 54 वनडे में से भारत सिर्फ 14 ही जीत पाया है, जबकि उसे 38 में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, हाल के वर्षों में भारत के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में भारत का सबसे बड़ा वनडे टोटल 338/9 है, जो 29 नवंबर, 2020 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बना था। भारत की सबसे बड़ी जीत 1991 में पर्थ के WACA ग्राउंड में 107 रनों से मिली थी।
रोहित शर्मा से होगी रनों की उम्मीद
जब ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन की बात आती है तो रोहित शर्मा बाकी सबसे आगे खड़े होते हैं। 19 वनडे में, उन्होंने 58.23 की दमदार औसत से 990 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं। उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 2016 में पर्थ में 163 गेंदों पर 171 रन* की शानदार पारी है। यह सीरीज़ शुभमन गिल की कप्तानी और भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछालदार पिचों पर अनुकूलन क्षमता के लिए एक अहम टेस्ट होगी।












Click it and Unblock the Notifications