IND vs AUS ODI Free Mein Kaise Dekhen: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच फ्री में कैसे देखें, करना है एक छोटा सा काम

IND vs AUS ODI Free Mein Kaise Dekhen: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रही रोमांचक वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा, पर्थ स्टेडियम में होने वाला यह मैच धमाकेदार होने की उम्मीद है। हर सीरीज में पहला मुकाबला हमेशा खास होता है। दोनों टीमें बेहतरीन प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतरेंगी।

चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से मैदान पर उतरेंगे लेकिन इस बार कप्तानी का जिम्मा शुभमन गिल के पास है। गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी कप्तानी में अच्छा किया है लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया में उनके सामने चुनौती रहेगी।

ind vs aus

IND vs AUS मैच का प्रसारण

इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। इसके लिए आपने रिचार्ज प्लान में चैनल होना चाहिए। इसके अलावा ओटीटी पर जियो+हॉटस्टार पर इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। टस सुबह 8:30 पर होगा और मुकाबला 9 बजे शुरू होगा।

IND vs AUS ODI Free Mein Kaise Dekhen

दूरदर्शन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले वनडे मैच का सीधा प्रसारण DD नेशनल और DD स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में करेगा। हालाँकि, यह फ्री लाइव टेलीकास्ट केबल या DTH सेवाओं पर उपलब्ध नहीं होगा। डीडी फ्री डिश यूजर्स के लिए मुकाबला फ्री रहेगा। इस तरह फैन्स मुकाबले का आनन्द उठा सकते हैं।

IND vs AUS: कैसी रहेगी पिच की स्थिति

पर्थ की पिच इस तरह की दिखती है कि शुरुआत में तेज बॉलर्स को स्विंग और बाऊंस दोनों मिल सकते हैं, जिससे अगर विदेशी टीम ने गेंदबाज़ी पहले चुनी है तो शुरुआती ओवरों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं बल्लेबाज़ों को बीच में आक्रामक रहना होगा क्योंकि ट्रैक समय के साथ थोड़ा नरम होकर बल्लेबाज़ों के पक्ष में जाने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है लेकिन मैच पर शायद कोई असर नहीं पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+