IND vs AUS: क्या सिडनी टेस्ट से बाहर होगा ऑस्ट्रेलिया का खूंखार खिलाड़ी? जानिए क्या अपडेट आया
IND vs AUS: सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। इस मैच में हार का सामना करने पर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से वंचित होना पड़ेगा।
इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम से एक बड़ी खबर सामने आई है। उनका एक धाकड़ खिलाड़ी चोटिल हुआ है। समय पर फिट नहीं होने पर यह खिलाड़ी बाहर भी हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो मेजबान टीम के लिए यह बड़ा झटका होगा। इस पर एक नया अपडेट आया है।

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क पसली में चोट लगी है। इससे वह टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। हालांकि कंगारू प्लेयर्स को उम्मीद है कि स्टार्क इस मैच में खेलते हुए नजर आएँगे। चौथे टेस्ट में जब वह अंतिम सेशन में गेंदबाजी कर रहे थे, उस समय पसली पर हाथ लगा रहे थे।
अब पता चला है कि स्टार्क को चोट लगी है, इसी वजह से वह बार-बार असहज महसूस कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को लगता है कि मिचेल स्टार्क खेलेंगे। अभी मैच शुरू होने में एक दिन का समय बाकी है, बाकी जानकारी भी सामने आ जाएगी।
IND vs AUS टीम इंडिया में हो सकता है बदलाव
उधर भारतीय टीम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से कुछ प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। ऐसा होने पर युवा प्लेयर्स को मौका मिल सकता है। यशस्वी जायसवाल, बुमराह और नितीश रेड्डी का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है।
IND vs AUS भड़क गए गौतम गंभीर
भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने मेलबर्न टेस्ट मैच के बाद प्लेयर्स को साफ़ शब्दों में कहा था कि अब बहुत हो गया है, प्लानिंग के तहत ही खेलना पड़ेगा। गौतम गंभीर को गुस्सा आ गया। वह बल्लेबाजों के खराब शॉट सलेक्शन को लेकर काफी गुस्से में आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications