IND vs AUS: कब और कहां खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच
Bharat-Australia Ka Teesra T20 Kab Khela Jayega: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के दो मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ही मैचों में टीम इंडिया ने धमाका करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हैरान कर दिया। कंगारुओं को टीम इंडिया के युवाओं ने पटखनी देकर हैरान और परेशान करके रख दिया।
पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज कर ली थी। रिंकू सिंह ने छक्का जमा दिया था लेकिन नो बॉल होने के कारण टीम इंडिया को पहले जीत मिल गई और छक्के के रन काउंट नहीं हुए थे। आईसीसी के नियमों में यही है।

इसके बाद दूसरा मैच केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 236 रनों का बड़ा और मुश्किल लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को पाना आसान कार्य नहीं था और यही हुआ। ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
तीसरे मैच में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। फैन्स भी ऐसा ही चाहते हैं और सूर्यकुमार यादव पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। जीत मिलने पर सूर्यकुमार के लिए भी सीरीज ऐतिहासिक और यादगार बन जाएगी। तीसरा टी20 मुकाबला गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में खेला जाएगा।
तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार यानी 28 नवम्बर को खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब स्थिति करो या मरो वाली हो गई है। टीम इंडिया के पास सीरीज पर कब्जा जमाने का काफी अच्छा और सुनहरा मौका है। देखना होगा कि इस मैच में दोनों टीमों की रणनीति कैसी रहेगी। इस मैच के बाद भारतीय टीम में एक सीनियर खिलाड़ी की एंट्री हो जाएगी। श्रेयस अय्यर टीम से अंतिम दो मैचों में जुड़ जाएंगे। टीम इंडिया के उपकप्तान भी वह रहेंगे। इससे सूर्यकुमार यादव को भी सहारा मिल जाएगा, इससे पहले गुवाहाटी टी20 अहम है।












Click it and Unblock the Notifications