IND vs AUS: कब और कहां खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला?

IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला अब क्रिकेट फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया है। पहले वनडे में हार के बाद टीम इंडिया वापसी की कोशिश करेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की नजर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर होगी।

भारतीय टीम के लिए दूसरा मुकाबला अब करो या मरो की स्थिति वाला है। अगर वहां हार हुई, तो सीरीज भी हाथ से चली जाएगी। इस वजह से टीम इंडिया उसमें हर विभाग में बेहतर करने का प्रयास करते हुए मैदान पर उतरेगी। पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम की बैटिंग लाइनअप अपना काम अच्छी तरह कर पाने में नाकाम रही थी, उसका नुकसान उठाना पड़ा था।

ind vs aus

IND vs AUS: कब खेला जाएगा दूसरा वनडे?

दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भी अब ज्यादा दिनों का गैप नहीं है। दो दिनों के ब्रेक के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 23 अक्टूबर, गुरुवार को खेला जाएगा।

IND vs AUS: कहां होगा मैच?

यह मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाएगा, जो कि ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरुआत सुबह 9 बजे होगी, मैच का टॉस सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर होगा।

IND vs AUS: कहां देखें दूसरा वनडे लाइव?

भारत में इस मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट संभवतः Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा। Disney+ Hotstar जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीमिंग की की जाएगी है, इसके लिए सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य है। इसके अलावा फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का आनन्द उठाया जा सकता है, वहां मैच फ्री में आएगा।

क्या है मुकाबले की अहमियत?

  • भारत इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगा।
  • वहीं ऑस्ट्रेलिया यदि दूसरा वनडे भी जीतता है तो सीरीज में 2-0 की बढ़त बना लेगा।
  • मैच एडीलेड के बैटिंग फ्रेंडली पिच पर हो रहा है, ऐसे में दोनों टीमों की बल्लेबाजी पर नजरें रहेंगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+