IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, लाइव मैच में हुआ खिलाड़ी बाहर, अगले टेस्ट में नहीं खेल पाएगा

IND vs AUS: भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक तगड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी का सपना टूट गया है। सिडनी टेस्ट में डेब्यू करने की संभावना वाला खिलाड़ी अब बाहर हो गया है। पदार्पण का इंतजार भी लम्बा हो चला है।

जोश इंग्लिस मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन बतौर सब्सटीट्यूट प्लेयर खेल रहे थे और उनकी पिडली में पिंचाव आ गया। इसके बाद उनको मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। अब नई खबर सामने आई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक़ इंग्लिस अगले टेस्ट में नहीं होंगे।

ind vs aus

उनकी चोट गंभीर है, इस वजह से वह सिडनी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इंग्लिस को टेस्ट डेब्यू की उम्मीद थी लेकिन सिडनी टेस्ट से बाहर होते ही उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। टेस्ट क्रिकेट के लिए मैदान पर उतरने में अब उनको समय लगने वाला है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी जगह को रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

उधर मेलबर्न टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 228 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। इससे उनके पास अब कुल 333 रनों की लीड हो गई है।

नाथन लायन की धाकड़ बैटिंग (IND vs AUS)

नाथन लायन ने भारतीय गेंदबाजों के नाक में दम कर दिया। ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट 173 के कुल स्कोर पर ही गिर गया था। यहाँ से लायन और स्कॉट बोलैंड ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया और दसवें विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी कर भारत के लिए परेशानी खड़ी कर दी।

भारत की बढ़ गई मुश्किलें (IND vs AUS)

मुकाबल में अब अंतिम दिन का खेल बचा है और टीम इंडिया के लिए स्थिति आदर्श नहीं कही जा सकती है। भारतीय टीम के सामने बड़ा लक्ष्य है और इसे हासिल कर पाना आसान काम तो नहीं कहा जा सकता है। मेलबर्न में पांचवें दिन बैटिंग करना मुश्किल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+