IND W vs AUS W: मानसिक तनाव में थीं जेमिमा रोड्रिग्स, जीत के बाद छलका दर्द, बोलीं - मैं हर दिन रोती थी

IND vs AUS Jemimah Rodrigues: महिला क्रिकेट के इतिहास में तीसरी बार भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। इसके साथ ही भारत पहली बार ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब भी पहुंच गई है। भारत को फाइनल में पहुंचाने में जेमिमा रोड्रिग्स का सबसे बड़ा हाथ रहा है। इस रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद जेमिमा खुशी के आंसुओं के साथ अपने माता-पिता के गले लग गईं।

जेमिमा ने खेली मैच विनिंग पारी (IND vs AUS Jemimah Rodrigues)

भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 339 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। यह लक्ष्य किसी भी महिला वनडे मैच में सफलतापूर्वक चेज़ किया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इस ऐतिहासिक जीत की हीरो जेमिमा रहीं। जेमिमा ने 127 रनों की नाबाद और शानदार पारी खेली और टीम की फाइनल में एंट्री करा दिया।

IND vs AUS 1

जेमिमा रोड्रिग्स ने बल्ले से आलोचकों को दिया करारा जवाब

जेमिमा रोड्रिग्स ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (89 रन) के साथ मिलकर 167 रनों की अहम साझेदारी की, जिसने भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। जेमिमा का यह शतक इसलिए भी खास था, क्योंकि टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्हें खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर भी बैठना पड़ा था। अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेलने के बाद वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि यह सचमुच एक सपने जैसा है और मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है।

हर दिन रोती थी जेमिमा

मैच के बाद जेमिमा ने बताया कि यह जीत उनके लिए कितनी मायने रखती है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने बहुत मुश्किल रहे, मैं मानसिक तनाव और चिंता से गुज़र रही थी और लगभग हर दिन रोती थी। लेकिन इस मुश्किल समय में उनका विश्वास ही उनकी ताकत बना। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाली हैं।

जेमिमा ने खोला बड़ा राज

जेमिमा ने कहा कि मुझे बस 5 मिनट पहले बताया गया कि मैं तीसरे नंबर पर खेलने वाली हूं। यह शतक मेरे लिए नहीं, बल्कि भारत को जीत दिलाने के लिए था, क्योंकि हम पहले भी नॉकआउट मैचों में चूके हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भगवान अपने माता-पिता, कोच और पूरे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 16 मैचों के वर्ल्ड कप अजेय क्रम को समाप्त कर दिया और अब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+