IND vs AUS: मोहम्मद शमी का करियर खत्म? 3 भारतीयों को किया गया वनडे टीम से बाहर
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम की घोषणा ने फैन्स को हिलाकर रख दिया है। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाते हुए शुभमन गिल को कमान थमा दी गई। रोहित शर्मा को टीम में बतौर खिलाड़ी रखा गया है। यह फैसला हैरान करने वाला है। इसके अलावा भी टीम में कुछ बदलाव हुए हैं।
टीम इंडिया ने इसी साल चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब जीता था। उसके बाद कोई वनडे मैच अब तक नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही एकदिवसीय मैच होना है, उससे पहले टीम से तीन प्लेयर्स बाहर हैं, उनके कारण अलग-अलग हैं। सबसे अहम नाम मोहम्मद शमी का आता है।

चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में मोहम्मद शमी खेले थे। उसके बाद उनको अब बाहर कर दिया गया। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर शमी को टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भी शमी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।
क्या मोहम्मद शमी का करियर समाप्त
इसके अलावा हाल ही में एशिया कप के लिए भी वह टी20 टीम में शामिल नहीं किये गए थे। अब तीनों प्रारूप से वह बाहर हो गए हैं। 35 साल के शमी के लिए अब वापसी करना बहुत मुश्किल होगा। एक तरह से कहा जा सकता है कि उनका करियर समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है। टी20 वर्ल्ड कप की योजनाओं में वह नहीं हैं। टेस्ट में दो साल से वह बाहर हैं और अब वनडे में भी वही होने जा रहा है। शमी घरेलू क्रिकेट में दिलीप ट्रॉफी खेल रहे थे, इसका मतलब है कि फिटनेस में कोई कमी नहीं थी।
कैसा रहा है मोहम्मद शमी का करियर
शमी का करियर धमाकेदार रहा है। टेस्ट में कुल 64 मुकाबले खेलकर उन्होंने 229 विकेट अपने नाम किये हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 108 मुकाबले खेलते हुए 206 विकेट हासिल किये हैं। इसके अलावा 25 टी20 में उनके नाम कुल 27 विकेट हैं।
हार्दिक पांड्या क्यों बाहर?
चैम्पियंस ट्रॉफी की भारतीय टीम से हार्दिक पांड्या भी बाहर हैं, वह भी ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। हार्दिक पांड्या को एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए क्वाड्रिसेप्स में गंभीर चोट लग गई थी। इस वजह से वह बाहर हैं।
ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल करेंगे विकेटकीपिंग
एक और नाम ऋषभ पंत का भी है, जो अब बाहर हैं। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान उनको चोट लगी थी। वह फिट नहीं हैं। सबसे खास बात यह है कि ऋषभ पंत की जगह ऑस्ट्रेलिया में केएल राहुल विकेटकीपर की भूमिका में रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications