IND vs AUS: कौन हैं बाए हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन जिन्होंने दूसरे ही टेस्ट मैच में किया कमाल

Matthew Kuhnemann: ये ऑस्ट्रेलिया के युवा बाए हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन का दूसरा ही टेस्ट मैच है जहां उन्होंने रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे विकेट लेकर भारतीय पारी को ढहने के लिए विवश कर दिया।

Matthew Kuhnemann

ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू कुह्नमैन (Matthew Kuhnemann)अपना दूसरा ही टेस्ट मैच खेल रहे हैं औऱ उन्होंने इंदौर (Indore Test) में भारतीय पारी में पांच विकेट आउट करके टीम इंडिया को 109 रनों पर ढेर करने में सबसे अहम भूमिका अदा की। बॉर्डर-गावस्कर ट्ऱॉफी में टॉड मर्फी के बाद एक और कंगारू स्पिनर चमका है। ये कुह्नमैन के करियर का पहला 5 विकेट टेस्ट आंकड़ा भी है। उन्होंने सबसे पहले रोहित शर्मा को हवा में फंसाते हुए बुरी तरह घूमती गेंद पर स्टंप किया और फिर पूरे पांच विकेट लेकर ही अपनी गेंदबाजी को समाप्त किया। कुह्नमैन ने 16 रन देकर 5 विकेट लिए। लियोन को 35 रन देकर 3 विकेट मिले और ये अनुभवी सीरीज में दूसरी बार अपने युवा साथी की तुलना में थोड़ा कमतर दिखा।

कुह्नमैन ने बढ़िया लय में दिख रहे शुभमन गिल को स्लिप में बढ़िया टर्न लेती गेंद पर कैच आउट किया। फिर श्रेयस अय्यर को जीरो पर बोल्ड किया और लंच के बाद अश्विन को आउट करके सुनिश्चित किया कि भारतीय टीम ज्यादा नहीं टिक पाएगी। इसके बाद उमेश यादव ने दो छक्के लगाकर देसी फैंस की तालियों को बटोरा लेकिन जैसे ही वे डिफेंस पर आए तो उनको कुह्नमैन ने पगबाधा कर दिया।

इस तरह से इस गेंदबाज ने 9 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट लिए। 26 वर्षीय, मैथ्यू पॉल कुह्नमैन का जन्म 20 सितंबर, 1996 को हुआ है। बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज ने 17 फरवरी, 2023 को भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होंने दो विकेट लिए थे। उन्होंने आज रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे विकेट लेकर भारतीय पारी को ढहने के लिए विवश कर दिया।

कुह्नमैन ने अक्टूबर 2017 को सिडनी में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के लिए अपनी लिस्ट-ए की शुरुआत की और वे श्रीलंका के खिलाफ 16 जून 2022 को अपना टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं जहां उन्होंने 10 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। वे अपने अंतिम वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 10 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट ले चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+