IND vs AUS: जो इतिहास में नहीं हुआ वो विशाखापट्टनम में हो गया, भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

भारतीय टीम के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है जो पहले कभी नहीं बना था, विशाखापट्टनम वनडे में टीम इंडिया पूरी तरह फ्लॉप हो गई।

Rohit and Gill

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. मेहमान टीम ने 10 विकेट के बड़े अंतर से मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली और अब अंतिम मैच से सीरीज का परिणाम निर्धारित होगा। इस दौरान भारतीय टीम को कुछ ऐसे रिकार्ड्स से गुजरना पड़ा है जो काफी शर्मनाक हैं। जो आंकड़े पहले कभी नहीं बने थे, वे आंकड़े इस मुकाबले के दौरान देखने को मिले हैं। भारतीय टीम के फैन्स इस बारे में जानकार निराश होंगे।

भारतीय टीम ने घरेलू मैदानों पर एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। वनडे इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ लेकिन विशाखापट्टनम में हो गया। भारतीय टीम 117 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम इससे पहले इतने कम स्कोर पर कभी आउट नहीं हुई थी। यह भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का वनडे में सबसे कम स्कोर है।

दस विकेट से हार के साथ ही टीम इंडिया के नाम एक और अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ी हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने 118 रनों का लक्ष्य 234 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को 212 गेंद शेष रहते पराजित किया था। साल 2019 में हैमिल्टन वनडे मुकाबले में यह कीर्तिमान कीवी टीम ने बनाया था। अब ऑस्ट्रेलिया ने उनको पीछे छोड़ दिया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली रहे। उन्होंने 31 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अक्षर पटेल ने नाबाद 29 रन बनाये। अक्षर पटेल टेस्ट सीरीज से अब तक निरंतर अच्छा खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 53 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। इसके बाद मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से जीत दिला दी। सीरीज का अंतिम मुकाबला अब 22 मार्च को चेन्नई में होगा। यह निर्णायक मैच होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+