IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 होगा बीच में रद्द? नई मुसीबत सामने आई, चौंका देगी यह जानकारी
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा टी20 मैच में समस्याएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। भारतीय टीम की पारी के दौरान बारिश की वजह से गेम रोकना पड़ा था। इसके बाद फिर से मुकाबला शुरू किया गया लेकिन ओवर कम किये गए। कमेंट्री के दौरान एक नई समस्या सामने आई।
जब भारतीय टीम की पारी फिर से शुरू हुई, तो कमेंट्री बॉक्स से कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया के समय के अनुसार रात 11 बजे लाइट्स बंद हो जाएगी। ऐसे में शायद मैच निर्धारित समय में पूरा भी नहीं हो पाए। यह हैरान करने वाली बात थी।

वनइंडिया ने थोड़ी रिसर्च करते हुए कमेंटेटर की बातों का मतलब जानने का प्रयास किया कि आखिर क्यों स्टेडियम की लाइट्स बंद हो जाएगी। कोई तकनीकी खराबी नहीं होने पर भी ऐसा क्यों होगा। इससे तो मुकाबला बीच में रद्द होने का खतरा पैदा हो जाता है।
मैनुका ओवल कैनबरा का एक प्रमुख खेल मैदान है और रिहायशी इलाके के बीच स्थित होने के कारण यहां फ्लडलाइट्स के इस्तेमाल पर सख्त नियम लागू हैं। स्थानीय प्रशासन ने शोर और रोशनी से आसपास के निवासियों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम लाइट्स के लिए एक स्वचालित कर्फ्यू तय किया है। इस नियम के तहत मैनुका ओवल की फ्लडलाइट्स हर रात 11 बजे तक अपने-आप बंद हो जाती हैं, ताकि रात के समय शांति बनी रहे और पर्यावरणीय संतुलन भी प्रभावित न हो। ऑस्ट्रेलिया के रात के 11 बजे के अनुसार भारत में शाम 5:30 का टाइम होता है।












Click it and Unblock the Notifications