IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने बरपाया कहर, बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, जानें किसका पलड़ा भारी
IND vs AUS, Day 1 Highlights: बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 311 रन बनाने का काम किया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने टीम के लिए सबसे अधिक तीन विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की। भारत ने तीसरे सेशन में सबसे अधिक चार विकेट झटके। स्टीव स्मिथ और कप्तान पैट कमिंस पहले दिन पिच पर नाबाद हैं। पहले दिन के खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है।
बुमराह ने हेड को क्लीन बोल्ड (IND vs AUS)
जसप्रीत बुमराह ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया और वह इस मैच में खाता नहीं खोल सके। यह इस सीरीज में पहली बार है जब हेड खाता खोलने में नाकाम रहे हैं। बुमराह की यह गेंदबाजी शानदार थी और उन्होंने हेड को बिना कोई रन बनाए पवेलियन भेज दिया।

तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी
वॉशिंगटन सुंदर ने मार्नस लाबुशेन को विराट कोहली के हाथों कैच करा लिया। लाबुशेन ने 145 गेंदों में सात चौकों की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए, जो उनके टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक था। लाबुशेन और स्टीव स्मिथ के बीच तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी हुई।
उस्मान ख्वाजा को बुमराह ने किया आउट
बुमराह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाते हुए उस्मान ख्वाजा को 154 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। ख्वाजा ने 121 गेंदों पर छह चौके की मदद से 57 रन बनाए। उन्होंने मार्नस लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल, लाबुशेन का साथ निभाने के लिए स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए हैं। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने सैम कोंस्टास को आउट किया था।
सैम कोंस्टास ने जड़ा अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया को 89 के स्कोर पर पहला झटका तब लगा जब रवींद्र जडेजा ने डेब्यूटांट सैम कोंस्टास को पवेलियन भेजा। कोंस्टास ने 65 गेंदों पर 60 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। यह पारी कोंस्टास के लिए खास थी क्योंकि यह उनका डेब्यू मैच था, और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों को प्रभावित किया। जडेजा की गेंदबाजी ने कोंस्टास के लिए मुश्किलें खड़ी की और अंत में उन्हें आउट करने में सफलता प्राप्त की।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलियाः उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड।












Click it and Unblock the Notifications