AUS vs IND: सैम कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

India vs Australia 4th Test: सैम कोंस्टास ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में प्रभावशाली शुरुआत की। शुरुआती संघर्षों के बाद, कोंस्टास ने अपने हाथ खोले और भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ 'ग्लैमरस शॉट' खेलना शुरू कर दिया। उन्होंने तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ रैंप शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद से संपर्क बनाने में असफल रहे।

सातवें ओवर में फिर से कोशिश करने पर डेब्यू करने वाले को कोई रोक नहीं सका। कोंस्टास ने पहली दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर भारत के उप-कप्तान को सफलतापूर्वक परेशान किया। कोंस्टास ने पांचवीं गेंद पर एक और चौका लगाया।

Sam Konstas Creates History

सैम कोंस्टास बने ऐसा करे वाले पहले बल्लेबाज

सैम कोंस्टास ने ओवर की दूसरी गेंद पर बाउंड्री पार करके इतिहास रच दिया। वह 2021 के बाद से टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्का लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। कैमरून ग्रीन आखिरी बल्लेबाज थे जो बुमराह की गेंद पर छक्का लगाने में सफल रहे।

बुमराह का कॉन्फिडेंस तोड़ने की प्लानिंग!

बुमराह ने पिछले चार सालों में बिना छक्का खाए 4484 गेंदें फेंकी हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में छक्का न लगने का उनका सिलसिला खत्म हो गया। कोंस्टास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वे अपने डेब्यू शतक का सपा पूरा नहीं कर सके, और 65 गेंदों में 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बुमराह के खिलाफ कोंस्टास ने जिस अंदाज में बल्लेबाज की उससे स्पष्ट होता है कि, उन्हें बुमराह का कॉन्फिडेंस तोड़ने के लिए ही मैदान पर लाया गया होगा।

रोहित शर्मा टॉप पर करेंगे बल्लेबाजी

भारत अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करेगा और रोहित शर्मा टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे। दूसरे और तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में वापसी के बाद उन्होंने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की। भारत ने शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया। स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर ने पर्थ में सीरीज का पहला मैच खेला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+