IND vs AUS: स्वतंत्रता दिवस पर भारत को मिली धमाकेदार जीत! ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान से लहराया तिरंगा

IND vs AUS: ब्रिसबेन के इयान हीली ओवल में भारत A महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया A को दूसरे वनडे में हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत ने यह शानदार जीत हासिल की है। कप्तान राधा यादव की अगुआई में टीम इंडिया ने 266 रन का बड़ा लक्ष्य एक गेंद बाकी रहते हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया A ने 50 ओवर में 265 रन बनाए। कप्तान एलिसा हीली ने शानदार 91 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

भारत ने सीरीज पर जमया कब्जा (IND vs AUS)

हीली के अलावा किम गार्थ ने 41* और जॉर्जिया प्रेस्टविज ने आखिरी ओवरों में तेज़ 30 रन जोड़े। हालांकि बाकी बल्लेबाज अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। शैफाली वर्मा लगातार दूसरी बार फ्लॉप रहीं। धारा गुज्जर शून्य पर आउट हो गईं। तेजल हसबनीस और राघवी बिष्ट भी अच्छे शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाईं। 16वें ओवर तक स्कोर 83/4 हो चुका था और टीम मुश्किल में थी।

IND vs AUS 1

कप्तान राधा यादव ने किया कमाल

ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने कप्तान राधा यादव के साथ 68 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। भाटिया ने 66 रन बनाए, जबकि राधा ने भी उपयोगी पारी खेली। लेकिन जब भारत को 73 रन की जरूरत थी, राधा आउट हो गईं। स्कोर 192/7 था और मैच ऑस्ट्रेलिया की पकड़ में लग रहा था। इसके बाद तनुजा कंवर और प्रेमा रावत ने कमाल कर दिया। दोनों ने तेज़ खेलते हुए 68 रन की साझेदारी कर भारत को जीत के करीब ला दिया।

भारत का धमाकेदार प्रदर्शन

कंवर ने शानदार अर्धशतक जमाया, लेकिन आखिरी ओवर की पहली गेंद पर वह आउट हो गईं। जीत के लिए 5 रन बाकी थे और रावत ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने संयम दिखाते हुए टीम को अंतिम गेंद से पहले जीत दिलाई। भारत ने 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ भारत A ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। आखिरी मुकाबला औपचारिकता मात्र रह गया है। ऑस्ट्रेलिया A की खिलाड़ी निराश दिखीं क्योंकि मैच के अधिकांश समय वे आगे थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+