IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 अजीबोगरीब कारण से रुका, क्या अब कटेंगे ओवर? कब शुरू होगा मैच
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और अंतिम मुकाबला बीच में रोक दिया गया। भारतीय टीम की बैटिंग के दौरान ऐसा देखने को मिला है। अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग के दौरान ही गेम को रोकते हुए प्लेयर्स को मैदान से बाहर लेकर जाया गया।
बाद में कारण सामने आया कि मौसम काफी ज्यादा खराब है और बिजलियों के कड़कने की वजह से मैदान पर रहना सुरक्षित नहीं था। इस वजह से प्लेयर्स को बाहर ले जाया गया। ब्रिस्बेन में मौसम की स्थिति बेहद खराब है, बारिश की संभावना भी काफी ज्यादा है।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने धमाल मचा दिया। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की पिटाई करने में कमी नहीं छोड़ी। पांच ओवर से पहले ही भारतीय टीम का स्कोर 50 का आंकड़ा पार कर गया। बारिश से पहले गेम रोकने का कारण पहले कुछ समझ नहीं आया। हालांकि बाद में बारिश भी आई और ग्राउंड को कवर्स से ढकना पड़ा।
इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर लिखा आ रहा है कि आसपास गंभीर मौसम की स्थिति है और खुले क्षेत्रों में रुकना असुरक्षित है। जब मैच रुका, तो पांचवें ओवर की अंतिम गेंद बाकी थी। भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 52 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा 23 और गिल 29 के स्कोर पर खेल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications