CWC 2023: वर्ल्ड कप 1983 और 2011 में शुभमन गिल की तरह गिरा था पहला विकेट, भारत ने फिर कुछ ऐसे जीता खिताब
India vs Australia, World Cup Final 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के लिए महामुकाबला शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को संभली हुई शुरुआत मिली है, हालांकि, भारत को पहला झटका 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल के रूप में लगा है, लेकिन भारतीय फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वर्ल्ड कप 1983 और 2011 में भी पहला विकेट जल्द ही गिर गया था।
दरअसल, जिस तरह से वर्ल्ड कप 2023 में भारत का पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में जल्द गिरा है, कुछ इस तरह ही 1983 के वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में सुनील गावस्कर मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस खिताबी मुकाबले में गावस्कर ने 12 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाए थे और मैदान पर सिर्फ 14 मिनट बिताए थे।

कुछ इस तरह ही साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर खिताब जीता था। इस खिताबी मुकाबले में भी वीरेंद्र सहवाग का बल्ला नहीं चला था और सहवाग शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खिताबी मुकाबले में भी कुछ उसी अंदाज में शुभमन गिल आउट हुए हैं। गिल ने 7 गेंदों में 4 रन बनाए। ऐसे में फैंस को पूरी उम्मीद होगी कि पहला विकेट जल्द गिरने के बाद भी भारत पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, और टीम इंडिया तेजी से खिताब की ओर बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications