IND vs AUS: रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट मैच से बाहर करने की मांग? पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताया जीत का मंत्र

IND vs AUS: भारतीय टीम का बैटिंग यूनिट ऑस्ट्रेलिया में लगातार फ्लॉप रहा है। अब तक खेले गए चार मैचों में कुछ ही बल्लेबाज प्रदर्शन के हिसाब से अपना रंग दिखा पाए हैं। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए हैं। टीम इंडिया के पास एक एक मुकाबला बचा है और सीरीज गंवाने का डर भी है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। अगला टेस्ट अगर ड्रॉ होता है, तो टीम इंडिया के हाथ से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल भी जाएगा। सीरीज बचाने के लिए भारत को एक जीत जरूरी है। इसके लिए टीम कॉम्बिनेशन बेहतर करना पड़ेगा।

ind vs aus

पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर एक बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि मौजूदा टीम से कुछ प्लेयर्स को बाहर किया जा सकता है। कार्तिक ने साफ़ तौर पर तो नहीं कहा लेकिन यह इशारा किया कि कप्तान बुमराह हो सकते हैं।

इसका अर्थ यह है कि वह अगले मैच से रोहित शर्मा को बाहर करना चाहते हैं। कार्तिक ने एक बातचीत में कहा कि सिडनी टेस्ट में ऐसे ग्यारह प्लेयर टीम में होने चाहिए, जो आपके लिए मैच जीत सके। मैच जिताने वाले प्लेयर्स चुनना जरूरी है। रोहित को लेकर हिंट दे दिया कि वह बाहर बैठने चाहिए।

उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो, अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश के साथ खेलें। उस टीम के साथ खेलें जिसके बारे में आपको लगता है कि वह आपको टेस्ट जिता सकती है। डब्ल्यूटीसी के बारे में भूल जाओ और बीजीटी को बरकरार रखने के लिए टेस्ट जीतो। उसके बाद अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश में से कप्तान चुनें।

IND vs AUS सीरीज में रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरें

उधर रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। रोहित शर्मा का बल्ला लगातार फ्लॉप रहा है। टीम को उनके रनों की आवश्यकता है लेकिन रन आ नहीं रहे हैं। भारतीय टीम के प्रदर्शन पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा अब रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं।

IND vs AUS सीरीज में गेंदबाजों का अच्छा काम

रोहित को अगर अगले टेस्ट में बाहर किया जाता है, तो केएल राहुल ओपन करेंगे और तीन नम्बर के लिए शुभमन गिल रहेंगे। गेंदबाजी में विशेष बदलाव की आवश्यकता दिखाई नहीं दे रही है। बुमराह ने गेंदबाजी को लीड किया है और अन्य गेंदबाजों ने भी साथ देने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+