IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के कोच ने पिचों को लेकर कही बड़ी बात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए तीन मैचों में स्पिनरों की बड़ी भूमिका रही है, चौथे टेस्ट में भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।

Daniel Vettori

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी में खेल से ज्यादा चर्चा अगर किसी चीज की रही है, तो वह पिच है। सीरीज से पहले ही पिच को लेकर बातें हो रही थीं। इसके बाद भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कोच डेनियल विटोरी की तरफ से भी पिचों को लेकर प्रतिक्रिया आई है। विटोरी ने कहा है कि पिचों को ज्यादा दोष नहीं दिया जा सकता। दोनों टीमों के लिए पिच की भूमिका समान ही होती है। अहमदाबाद में चौथे टेस्ट मैच से पहले विटोरी की तरफ से यह प्रतिक्रिया आई है।

डेनियल विटोरी ने पिच को लेकर दिया बयान

डेनियल विटोरी ने पिच को लेकर दिया बयान

सीरीज में अब तक खेले गए तीन मैच ढाई दिन में ही समाप्त हो गए। विटोरी ने कहा कि पिच को लेकर मैं ज्यादा नहीं सोचता क्योंकि यह दोनों टीमों के लिए समान रही है। आप देखकर समझ सकते हैं, कि अच्छा यह विकेट ऐसा होगा और उस हिसाब से तैयारी की जा सकती है। टॉस की भी मुझे अहम भूमिका दिखाई नहीं देती। 30 रनों का स्कोर भी काफी अच्छा है और एक बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। कहना आसान होता है लेकिन ऐसा करना मुश्किल है। चुनौती स्वीकार करना कठिन काम होता है।

स्पिनरों की गेंदबाजी दोनों तरफ से अच्छी

स्पिनरों की गेंदबाजी दोनों तरफ से अच्छी

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लायन और कुहनेमन काफी सफल रहे हैं। उनको लेकर विटोरी ने कहा कि दोनों टीमों की तरफ से ही गेंदबाजों ने निरंतरता दिखाई है। वे अपना प्रोसेस जानते हैं और उसको रिपीट करते हुए जाते हैं। उम्मीद काफी ज्यादा रहती है कि आप हर गेंद पर विकेट लेने वाले हो। इस तरह के विकेट पर यह भी एक बड़ी चुनौती रहती है।

अंतिम टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा

अंतिम टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर की रेंक टर्नर पिच पर भारतीय टीम को आसानी से हरा दिया था। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा था। हालांकि इससे पहले नागपुर और दिल्ली में खेले गए दोनों मैचों में टीम इंडिया को जीत दर्ज करने का मौका मिला था। भारत के पास इस सीरीज में 2-1 की बढ़त है। अंतिम मैच अहमदाबाद में खेला जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+