IND vs AUS: 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ Cameron Green ने बिगाड़ी भारतीय गेंदबाजों की लय, फिर इस तरह हुए आउट
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले में कैमरून ग्रीन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कैमरून ग्रीन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई।
नई दिल्ली, 25 सितंबर। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले में कैमरून ग्रीन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कैमरून ग्रीन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल तीनों ही गेंदबाज कैमरून ग्रीन की पारी को रोकने में नाकाम रहे।

महज 19 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
कैमरून ग्रीन ने मैदान पर उतरने के साथ ही चौके- छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने केवल 19 गेंदों पर टी-20 का दूसरा अर्धशतक लगा दिया। भारत के खिलाफ यह टी-20 में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। कैमरुन की पारी को देखकर कमंटेटर से लेकर उनके साथी खिलाड़ी भी हैरान रह गए। बता दें कि कैमरून ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। कैमरुन ग्रीन को भुवनेश्वर कुमार ने केएल राहुल के हाथों 52 के स्कोर पर कैच आउट कराया।

मोहाली में खेली थी 30 गेंदों में 61 रनों की पारी
इससे पहले मोहाली में कैमरुन ग्रीन ने अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला अर्धशतक लगाया था। मोहाली में ग्रीन ने 30 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 209 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। जिसे भारतीय गेंदबाज बचाने में नाकाम साबित रहे थे। लेकिन दूसरे मुकाबले में भारत ने दमदार वापसी की।

भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
19 गेंदों में कैमरून ग्रीन हैदराबाद 2022 *
20 गेंदों में जॉनसन चार्ल्स लॉडरहिल 2016
21 गेंदों में कुमार संगकारा नागपुर 2009

जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार।
ऑस्ट्रेलिया टीम: आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोस इंग्लिस, एडम ज़म्पा, पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, डेनियल सैम्स।












Click it and Unblock the Notifications