IND vs AUS: बड़ी सीरीज की तैयार के लिए बीसीसीआई ने किए हैं टीम इंडिया के लिए खास इंतजाम

भारतीय टीम ने घरेलू सीजन में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। अब बड़ी सीरीज से पहले बीसीसीआई ने पूरी तरह टेस्ट माहौल देने का फैसला किया है। टीम राहुल द्रविड़ के अंडर में नागपुर में एकजुट होगी।

IND vs AUS:

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए तैयारियों में लग जाएगी जो 9 फरवरी से शुरू हो रही है। ये सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तौर पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज होगी जिसके लिए बीसीसीआई ने नागपुर में भारतीय टीम के लिए 5 फुल ट्रेनिंग सेशन निर्धारित किए हैं। रोहित शर्मा एंड कंपनी 2 फरवरी को नागपुर में 5 दिनों की ट्रेनिंग के लिए एकजुट होगी। इनमें से दो ही सत्र पहले टेस्ट मैच की जगह पर आयोजित किए जाएंगे। इनसाइडस्पोर्ट के मुताबिक BCCI ने मेन इन ब्लू के लिए पुराने VCA ग्राउंड में विशेष व्यवस्था की है।

इसके मुताबिक रोहित और टेस्ट खिलाड़ी नागपुर में एकजुट होंगे जहां राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में एक फिटनेस कैंप होगा। यहां टीम लाल गेंद से क्रिकेट की प्रैक्टिस भी करेगी। फिलहाल भारत घरेलू सीजन में लगातार सफेद गेंद से ही प्रैक्टिस कर रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में भारतीय टीम के लिए खास इंतजाम किए हैं। टीम इंडिया इस जगह पर तीन सेशन बंद दरवाजों में करेगी। टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारत सेंट्रल विकेट पर दो और प्रैक्टिस सेशन करेगा।

वनडे सीरीज पूरी करने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज एक हफ्ते के ब्रेक पर हैं। कोहली फिर से अनुष्का के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़े हैं। ये सभी खिलाड़ी नागपुर जाने से पहले मुंबई में एकत्र होंगे। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा 2 फरवरी को टीम से जुड़ेंगे। केएल राहुल ने हाल में ही अथिया शेट्टी से शादी की है। वे अपनी शादी के लिए छुट्टी से लौटेंगे, जबकि जडेजा का 1 फरवरी को फिटनेस टेस्ट होना है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2021-23 का हिस्सा है जिसके फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए भारत को सीरीज 2-0 या 3-1 से जीतनी होगी। सीरीज का पहला टेस्ट 9 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रहा है। आखिरी दो टेस्ट मार्च के पहले दो हफ्तों में होने वाले हैं जिनके लिए टीम घोषित होनी बाकी है।

भारत टीम ऑस्ट्रेलिया सीरीज दो टेस्ट मैचों के लिए टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

Recommended Video

    Virat Kohli और Anuskhka Sharma ने Rishikesh पहुंच कर PM Modi के गुरु के किए दर्शन | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+