IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने रातोंरात की धोखेबाजी, भारत को सेमीफाइनल में हराने के लिए रची साजिश?
IND vs AUS: भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेलने से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव देखने को मिला। यह तब हुआ, जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल में स्पिनरों का जलवा देखने को मिल रहा था। दोनों टीमों को स्पिन के खिलाफ परेशानी हुई।
पिछले एक-दो दिन से ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू शॉर्ट की चोट को लेकर माहौल बनाया हुआ था लेकिन बाहर होने को लेकर कुछ नहीं बोल रहे थे। जैसे ही तय हुआ कि ऑस्ट्रेलिया को अपना सेमीफाइनल मैच दुबई में भारत के खिलाफ खेलना है, मैथ्यू शॉर्ट को चोट के कारण बाहर करते हुए लेफ्ट आर्म स्पिन ऑल राउंडर कूपर कोनोली को टीम में लाया जाता है।

मैथ्यू शॉर्ट ओपन करते हैं लेकिन फ्रेजर मैक-गर्क के रूप में एक और खिलाड़ी उनके पास है, जो ओपनर है लेकिन लेफ्ट आर्म गेंदबाज नहीं है। मैथ्यू शॉर्ट ऑफ़ स्पिनर हैं और दुबई में लेफ्ट आर्म स्पिनरों का जलवा रहा है। सैंटनर, अक्षर पटेल, जडेजा और कुलदीप सभी लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं।
इसके बाद रातोंरात कूपर को ऑस्ट्रेलिया की टीम में लाने की घोषणा कर दी जाती है। उनके पास एडम जैम्पा के रूप में पहले से एक लेग स्पिनर है और अब लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में कूपर को लाया गया है। यहाँ संदेह पैदा होता है कि क्या सेमीफाइनल मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने जानबूझकर मैथ्यू शॉर्ट को चोटिल बताया है। ट्रेवल रिजर्व कूपर को लाने के लिए पिछले मैचों की प्लेइंग एलेवंस से किसी को बाहर करना था और यहाँ मैथ्यू शॉर्ट के अलावा अन्य कोई प्लेयर नहीं दिख रहा जिसे बाहर किया जा सके।
IND vs AUS: प्लेइंग इलेवन में लेफ्ट आर्म स्पिनर
अब शॉर्ट बाहर हैं, तो प्लेइंग इलेवन में जगह खाली हो गई और दुबई में निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया की टीम में कूपर को खेलते हुए देखा जा सकेगा। 3 एकदिवसीय खेल चुके इस 21 वर्षीय प्लेयर को शामिल किया जाएगा क्योंकि भारतीय टीम उधर चार स्पिनर लेकर मैदान पर आने वाली है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लान में बदलाव कर दिया। हालांकि पूरी तरह यह नहीं कह सकते कि मैथ्यू शॉर्ट चोटिल नहीं हैं लेकिन स्पिनरों वाली भूमिका देखते हुए कह सकते हैं कि यह ऑस्ट्रेलिया की रणनीति है।
IND vs AUS: दुबई मैच के लिए बनाई रणनीति
अगर ऑस्ट्रेलिया का मैच लाहौर में होता तो शायद कूपर को टीम में नहीं लाया जाता और उस कंडीशन में मैथ्यू शॉर्ट चोटिल भी नहीं होते क्योंकि सपाट विकेटों पर स्पिनर की जरूरत नहीं है और मैथ्यू शॉर्ट ही ओपन करते। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी क्रम से किसी को बाहर कर कूपर को प्लेइंग इलेवन में लाया जाएगा और टॉप ऑर्डर में बतौर ओपनर खेलने के लिए फ्रेजर-गर्क हो सकते हैं। बाकी चीजें टॉस के समय ही साफ़ हो पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications