IND vs AUS: परफॉर्मेंस दमदार फिर भी टीम से बाहर क्यों 'सन ऑफ सरदार', क्या अर्शदीप सिंह के साथ हो रही नाइंसाफी?

IND vs AUS Arshdeep Singh: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में पहले टी-20 मैच में बारिश ने खलल डालने का काम किया। लेकिन एक बार फिर युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग से बाहर रखने का फैसला फैंस के बीच चर्चाओं में हैं। इस फैसले ने क्रिकेट फैंस के साथ-साथ कई पूर्व खिलाड़ियों को भी चौंका दिया। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफ़ान पठान ने अपने एक्स पर सिर्फ 'अर्शदीप सिंह' लिखकर अपनी बात खत्म कर दी।

अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन से बाहर (IND vs AUS Arshdeep Singh)

इस छोटे से पोस्ट ने बिना कुछ कहे ही सब कुछ कह दिया। फ़ैंस ने तुरंत इस युवा गेंदबाज को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया। चयनकर्ताओं के फैसले पर निराशा जाहिर करते हुए फैंस ने अर्शदीप सिंह को बाहर रखने के फैसले को गलत बताया। यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसने पूरे मामले को एक नई दिशा दे दी।

IND vs AUS 1

सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई नाराजगी

सोशल मीडिया पर फ़ैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। अधिकतर लोगों का मानना था कि अर्शदीप को बाहर रखना एक 'टैक्टिकल मिस' था। अर्शदीप को डेथ ओवरों में दबाव झेलकर सटीक यॉर्कर डालने की क्षमता के लिए जाना जाता है। एक मज़बूत ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम के सामने उनकी यह विशेषज्ञता भारत के लिए बेहद अहम साबित हो सकती थी।

लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं अर्शदीप

वह टीम में एकमात्र लेफ्ट आर्म पेसर हैं। एक लेफ्ट-आर्म गेंदबाज बल्लेबाजों के लिए एक अलग एंगल बनाता है, जो आक्रमण में एक जरूरी विविधता लाती है। उनकी अनुपस्थिति में भारत का तेज आक्रमण थोड़ा एकतरफ़ा दिखा। अर्शदीप लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें बड़े मुकाबले से बाहर रखना समझ से परे था। हर्षित राणा थोड़ी बहुत बल्लेबाजी करना जानते हैं और यही एक बड़ी वजह हो सकती है कि अर्शदीप सिंह को बार-बार टीम से बाहर किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+