IND vs AUS: सुनील गावस्कर ने जताई निराशा, बताया कि अंतिम एक घंटे में भारत से हुई यह चूक

सुनील गावस्कर का कहना है कि भारतीय गेंदबाज और बेहतर प्रयास कर सकते थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया को रन बनाने का मौका दे दिया।

Sunil Gavaskar

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में आज से शुरू हुए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। वह दिन का खेल समाप्त होने तक अविजित रहे। टीम इंडिया ने 4 विकेट हासिल किये लेकिन अंतिम सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने जमकर रन बनाए। पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के प्रयासों की आलोचना की है।

गेंदबाजों का प्रयास देखने को नहीं मिला

गेंदबाजों का प्रयास देखने को नहीं मिला

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि मैनेजेमेंट को गेंदबाजों के साथ बात करनी चाहिए। दूसरी नई गेंद लेने के बाद वे प्रयासों से काफी निराश होंगे। मैं जानता हूं कि यह गर्म दिन था लेकिन कोशिश बेहतर की जा सकती थी। तेज गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। आपके पास नई गेंद थी इसलिए मैं समझता हूं कि बेहतर प्रयास किये जा सकते थे। गेंदबाजों को आज इससे उबरने का मौका देते हुआ कल सुबह उनके साथ बात करनी चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया को सब कुछ फ्री मिल रहा था

ऑस्ट्रेलिया को सब कुछ फ्री मिल रहा था

नई गेंद लेने के बाद आपने तेज गेंदबाजों ने जिस तरह की गेंदबाजी की, आप वैसे नहीं देखना चाहते। जिस तर्ज उन्होंने बाउंड्री दी और रन दिए, मैनेजमेंट निराश हुआ होगा। जैसे ही दूसरी नई गेंद ली गई, यह कुछ उस तरह का था जैसे ऑस्ट्रेलिया को फ्री में कुछ मिल रहा हो। गावस्कर ने यह प्रतिक्रिया इसलिए दी है क्योंकि दूसरी नई गेंद के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को तेजी से रन मिले थे।

कैमरन ग्रीन ने की गेंदबाजों की धुनाई

कैमरन ग्रीन ने की गेंदबाजों की धुनाई

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने मेहमान टीम के 4 विकेट झटकने के बाद रन खर्च किये। कैमरन ग्रीन ने आकर मामला खराब कर दिया। उन्होंने नई गेंद पर तेज गेंदबाजों को चौके जड़े। शमी और उमेश यादव दोनों के साथ ऐसा हुआ। ग्रीन और उस्मान ख्वाजा ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 85 रन की भागीदारी की। ख्वाजा 104 और ग्रीन 49 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+