IND vs AUS: 'गिल ने तो जीत लिया है दिल,' शतक के बाद ट्विटर पर तूफानी प्रतिक्रियाएं

भारतीय टीम के लिए ओपनर गिल ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया और टीम को मजबूती प्रदान की, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे।

Shubman Gill

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। चायकाल तक भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के विकेट गंवाए लेकिन शुभमन गिल ने बेहतरीन बैटिंग का प्रदर्शन किया और शतक जमा दिया। गिल ने टिककट बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए हर प्रारूप में शतक जड़ने के मामले में गिल चौथे बल्लेबाज हैं।

गिल एक ख़ास क्लब में हुए शामिल

गिल से पहले एक वर्ष में हर प्रारूप में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा, सुरेश रैना और केएल राहुल हैं। गिल ने इस पारी में रुककर बल्लेबाजी की और कमजोर गेंदों को निशाना बनाया। उन्होंने नाथन लायन और अन्य स्पिनरों को बखूबी खेला। कैमरन ग्रीन और स्टार्क की कमजोर गेंदों को उन्होंने सीमा रेखा से बाहर भेजने में बिलकुल देरी नहीं की।

रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए

भारत के लिए रोहित शर्मा और गिल ने अच्छी शुरुआत की। हालांकि रोहित शर्मा अपनी धाकड़ शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। वह 35 के निजी स्कोर पर कुहनेमन की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद आए पुजारा ने भी गिल के साथ मिलकर पार्टनरशिप बनाने के इरादे से बल्लेबाजी की और सफल भी रहे। हालांकि पुजारा चायकाल से थोड़ा पहले आउट हो गए। उनको 42 के निजी स्कोर पर मर्फी ने पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया।

चौके से गिल ने किया अपना शतक पूरा

गिल ने चौके से अपना शतक पूरा किया। उनका शतक पूरा होते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी ख़ुशी से झूम उठे और अभिवादन भी किया। बल्लेबाजी के लिए शानदार पिच पर मिले मौके को गिल ने नहीं गंवाया और गेंद को मेरिट के आधार पर खेला। कुछ मौके ऐसे भी रहे जहाँ उन्होंने क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंदबाजों पर दबाव बनाया। शतक के बाद ट्विटर पर बड़ी प्रतिक्रियाएं आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+