'बेशक मैं ऑस्ट्रेलियन हूं लेकिन मुझे पंत पसंद है', दिग्गज खिलाड़ी की बेटी ने सरेआम कही दिल की बात

Matthew Hayden daughter Grace: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। पहले दिन बारिश के कारण केवल 14 ओवर ही खेले जा सका था, लेकिन दूसरे दिन को आधे घंटे पहले शुरू किया गया, ताकि खोई हुई खेल की समय की भरपाई की जा सके। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन अपनी पारी को 28 रन से आगे बढ़ाया।

ऋषभ पंत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने विकेटकीपर करियर का 150वां शिकार किया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। साल 2018 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पंत ने 41 टेस्ट मैचों में यह कारनामा किया है। इस दौरान उन्होंने 135 कैच और 15 स्टंपिंग की हैं। ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 150 शिकार करने वाले दुनिया के 34वें विकेटकीपर बन गए हैं।

IND vs AUS 1

मैथ्यू हेडन की बेटी को पसंद हैं पंत

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन भले ही क्रिकेट नहीं खेलतीं। लेकिन उनका क्रिकेट से गहरा संबंध है। वह एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के रूप में काम करती हैं और आईपीएल से लेकर आईसीसी टूर्नामेंट्स तक कई प्रमुख क्रिकेट इवेंट्स का हिस्सा रही हैं। हालांकि, ग्रेस का क्रिकेट के प्रति प्यार कुछ खास है क्योंकि वह किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऋषभ पंत को अपना पसंदीदा क्रिकेटर मानती हैं।

पंत की जबरदस्त वापसी पर कही ये बात

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ग्रेस ने ऋषभ पंत की जबरदस्त वापसी की सराहना की। ग्रेस का कहना है कि पंत की कामबैक स्टोरी शानदार है, खासकर तब जब वह आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी थे और एक गंभीर दुर्घटना के बाद उन्होंने वापसी की। ग्रेस पंत की हिम्मत की तारीफ करती नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बेशक मैं ऑस्ट्रेलियन हूं लेकिन मुझे पंत पर बहुत गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+