IND vs AUS: 'रोहित शर्मा को मैं देख रहा था,' लाबुशेन ने भारतीय कप्तान के साथ बातचीत का किया खुलासा

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में जीत के साथ एक अहम उपलब्धि हासिल कर ली, सीरीज में अगला मैच भारत के लिए काफी अहम होने वाला है।

Rohit Sharma

IND vs AUS 3rd Test: इंदौर टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत के समय मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड क्रीज पर खड़े रहे और दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। टीम इंडिया को तीसरे दिन के पहले सेशन में करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मार्नस लाबुशेन ने भारतीय परिस्थितियों में खेल के तकनीकी पक्ष को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ इस बारे में मैंने बात की। इस चैट को लेकर लाबुशेन ने अहम खुलासा किया है।

रोहित शर्मा के साथ यह बातचीत हुई थी

रोहित शर्मा के साथ यह बातचीत हुई थी

लाबुशेन ने कहा कि बाहर खेलने के लिए जाने पर आपको वहां के बल्लेबाजों से सीखना होता है। लाबुशेन ने ब्रॉडकास्टर से बातचीत में कहा कि हमने यह सीखा कि पहला और दूसरा टेस्ट एक जैसा नहीं है। हमें सीखते रहना होगा। हम जब मैदान पर जा रहे थे तब रोहित से कहा कि आप जो भी करते हो, मैं देख रहा हूं और सीखना चाहता हूं। इन परिस्थितियों में आप लोग बेस्ट हैं, हम नए हैं। जिस तरह से विपक्षी टीम खेलती है, आप उनको देखकर सीखते हैं। हर गेम के साथ हम सीखते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं।

इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अलग थे

इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अलग थे

गौरतलब है कि नागपुर और दिल्ली टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से अलग दिखी थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज दिल्ली टेस्ट में विकेट फेंककर जाते हुए दिखे थे लेकिन इस बार सुधार देखने को मिला है। इंदौर टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा ने पहली पारी में फिफ्टी जमाई। इसके बाद दूसरी पारी में ट्रेविस हेड और लाबुशेन नाबाद लौटे और ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया WTC फाइनल में पहुंची

ऑस्ट्रेलिया WTC फाइनल में पहुंची

इंदौर टेस्ट मैच में जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक रूप से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में स्थान हासिल कर लिया है। इस हार के साथ भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम इंडिया को अहमदाबाद में होने वाले अगले मैच में जीत हासिल करनी पड़ेगी। अब यह सीरीज में दिलचस्प हो गई है और ऑस्ट्रेलिया के पास हार से बचने का मौका है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+