'सारा का सारा प्यार दोस्तों पर मत लूटा देना', गाबा में शुभमन गिल नहीं इस क्रिकेटर से मिलीं सारा तेंदुलकर!

Sara Tendulkar shares special pictures: ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच शुरू हो गया है। लेकिन मैच के पहले दिन बारिश ने खेल को बुरी तरह प्रभावित किया। पूरे दिन के दौरान सिर्फ 13 ओवर ही खेले जा सके। मौसम की वजह से लगातार रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे मैदान गीला हो गया और मैच का समय प्रभावित हुआ।

सारा तेंदुलकर ने बटोरी सुर्खियां

इस स्थिति में दोनों टीमों को नुकसान हुआ, क्योंकि दोनों ही कप्तान अपने-अपने प्लेइंग इलेवन के मुताबिक खेलने का इंतजार कर रहे थे। अब खेल के अगले दिनों में टीमों को समय का बेहतर उपयोग करने की कोशिश करनी होगी, ताकि वे सीरीज में अपना प्रदर्शन सुधार सकें। बारिश की वजह से पहले दिन का खेल पूरा नहीं हो पाया लेकिन सारा तेंदुलकर ने यहां जमकर सुर्खिय़ां बटोरने का काम किया।

Sara Tendulkar 1

मैच देखने स्टेडियम पहुंची सारा

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो और फोटो शेयर की, जिसमें वह अचानक ब्रिसबेन में गाबा स्टेडियम में नजर आ रही हैं। यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहा था। सारा का इस टेस्ट मैच को देखने के लिए ब्रिसबेन पहुंचना फैंस के लिए हैरान करने वाली खबर थी।

गिल नहीं इस क्रिकेटर से मिली सारा

सारा की एक तस्वीर एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के साथ सामने आई। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो गई है। सारा के साथ दिखा ये क्रिकेटर कोई और नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर थे, जिन्होंने सारा समेत कुछ खास लोगों के साथ फोटो खिंचवाई। सारा तेंदुलकर वहां गिल नहीं बल्कि वॉर्नर से मिली।

सारा ने शेयर की तस्वीर

वॉर्नर के अलावा, सारा इस दौरान पूर्व भारतीय पेसर जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे समेत कुछ बॉलीवुड एक्टर्स के साथ भी नजर आईं। सारा ने खुद इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सारा की तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा कि सारा का सारा प्यार दोस्तों पर मत लूटा देना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+