IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 मैच आज, रन बरसेंगे या बारिश बिगाड़ेगी खेल?

IND vs AUS 3rd T20 Match Pitch-Weather: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी-20 मैच खेलने के लिए तैयार है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले के लिए होबार्ट के बेलेरिव ओवल तैयार है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टी-20 जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जबकि पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।

पिछले मैच में बल्लेबाजी रही थी फ्लॉप (IND vs AUS 3rd T20 Match Pitch-Weather)

मेलबर्न में पिछले मैच में तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिच पर भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी। जहां भारत की तरफ से सिर्फ अभिषेक शर्मा ही अच्छी बल्लेबाजी करने में कामयाब हो पाए थे। अब टीम इंडिया इस अहम मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। बेलेरिव ओवल की पिच को आम तौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है, जहां एक संतुलित मुकाबला देखने को मिलता है।

IND vs AUS 1

पिच से किसे मिलेगा फायदा

नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरू में कुछ सीम मूवमेंट और उछाल का फायदा मिल सकता है, जिसका फायदा उठाना जसप्रीत बुमराह और अन्य पेसर्स के लिए जरूरी होगा। जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाएगी, विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान होता जाएगा। यहां तेज-तर्रार स्ट्रोकप्ले देखने को मिल सकता है और एक बड़ा स्कोर बनने की पूरी संभावना है।

अर्शदीप सिंह को मिल सकता है मौका

स्पिन गेंदबाजों की भूमिका इस मैदान पर सीमित रहने की उम्मीद है, इसलिए तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी। यही वजह है कि भारतीय टीम इस मुकाबले में कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल करने पर विचार कर सकती है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां पर 160-170 का स्कोर एक अच्छा टोटल माना जाता है। वहीं टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल

रविवार को होबार्ट में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट सीजन की शुरुआत होने के कारण ओस दूसरी पारी में देखने को मिल सकती है। ओस के कारण गेंद को पकड़ना मुश्किल हो जाता है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है।

भारत को हर हाल में जीतना होगा मैच

भारतीय टीम को अपनी पिछली बल्लेबाजी की गलतियों को सुधारकर यहां बड़ा स्कोर करना होगा। खासतौर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल जैसे बड़े खिलाड़ियों को रन बनाने होंगे। सीरीज में बने रहने के लिए भारतीय टीम को इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू मैदान पर अपनी बढ़त को मजबूत करने की कोशिश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+