IND vs AUS: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनको चौथे टी20 मैच में कर देना चाहिए टीम से बाहर
India vs Australia: अगर कोई कहे कि जीता हुआ मैच किसने हारा, तो नाम भारतीय टीम का लिया जाएगा। खराब गेंदबाजी और गलत फैसलों के कारण भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। तीसरा टी20 मंगलवार को गुवाहाटी में खेला गया था।
हालांकि भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है लेकिन गुवाहाटी में ही मुकाबला अपने नाम कर सीरीज कब्जाने का सुनहरा मौका गंवा दिया। ग्लेन मैक्सवेल ने 104 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चौथा मुकाबला 1 दिसम्बर को रायपुर में खेला जाएगा, इसमें टीम इंडिया में बदलाव की जरूरत होगी, तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको बाहर किया जाना चाहिए।

प्रसिद्ध कृष्णा: गुवाहाटी टी20 मुकाबले में हार के लिए कृष्णा की गेंदबाजी काफी हर तक जिम्मेदार है। अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 21 रन की दरकार थी लेकिन कृष्णा ने लगातार खराब लाइन और लेंथ से गेंदबाजी कर मैक्सवेल को 23 रन बनाने का मौका दिया। वह 4 ओवरों में बुरी तरह पिटे और कुल 68 रन खर्च कर दिए। कृष्णा को अगले मैच में रिप्लेस करना चाहिए।
तिलक वर्मा: ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर थे लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे थे। गायकवाड़ अकेले ही गेंद को हिट कर रहे थे। तिलक वर्मा अंत में कुछ शॉट जड़ने में सफल रहे, अन्यथा वह रनों के लिए संघर्ष ही करते दिखाई दे रहे थे। उनको रिप्लेस करना तय माना जा सकता है क्योंकि श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अगले मैच में जुड़ने वाले हैं। ऐसे में बदलाव होगा।
अर्शदीप सिंह: तीसरे टी20 मैच में अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला लेकिन वह दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज थे। उनके 4 ओवरों में कुल 44 रन आए। अर्शदीप उतना प्रभावी नज़र नहीं आ रहे हैं। ऐसे में चौथे टी20 के दौरान उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में लाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications