IND vs AUS: ये भारत ने जबरदस्त पलटवार किया है, रोहित शर्मा ने बताया कैसे पलटा मैच का रुख
IND vs AUS 2nd Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दिल्ली टेस्ट मैच भारत के पक्ष में शानदार तरीके से समाप्त हुआ और कप्तान रोहित शर्मा इस बात से बहुत खुश हैं कि किस तरह से टीम इंडिया ने यहां जबरदस्त पलटवार किया है

Rohit Sharma after Winning Delhi Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने बहुत ही खूबसूरती से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली कितने स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच जीत लिया है। इस मुकाबले में एक समय आस्ट्रेलिया की टीम मजबूत दिखाई दे रही थी और दूसरे दिन के अंत तक जिस तरह से ट्रेविस हेड ने लाबुशेन के साथ मिलकर काउंटर अटैक शुरू किया था उसके बाद लग रहा था कि भारत को चौथी पारी में अगर एक ठीक-ठाक स्कोर मिल गया तो कि टीम इंडिया मुश्किल में आ सकती है।

मुकाबले के आज तो खत्म होने की उम्मीद नहीं थी
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की प्रतिष्ठा के अनुसार इस मुकाबले का टाइट होना भी तय माना जा रहा था क्योंकि उन्होंने पहला मुकाबला नागपुर में बुरी तरह से हारा था और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की प्रतिद्वंद्विता इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर के लिए चर्चित है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया से काफी उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने बहुत ही नौसिखिया और घटिया प्रदर्शन करते हुए वह काम किया जिसकी भारतीय क्रिकेट फैंस को भी उम्मीद नहीं थी। कम से कम इस मुकाबले के आज तो खत्म होने की उम्मीद नहीं थी। ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी इस जीत को बड़ा खास मानते हैं।

वापसी बहुत ही सराहनीय है
बता दे ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने जीत के लिए मिला 115 रनों का टारगेट 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारतीय टीम अधिक विकेट से मैच जीत सकती थी लेकिन अंत में यह एक बड़ी जीत ही कही जाएगी क्योंकि भारत ने जिस तरह से पलटवार किया है वह वापसी बहुत ही सराहनीय है। रोहित भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं और कहते हैं कि जिस तरह से गेंदबाजों ने आज सुबह 9 विकेट लिए वह काबिले तारीफ है। ऐसी पिचों पर आपको कुछ अलग करने की जरूरत होती है। हम इस चीज के लिए तैयार थे कि वे आएंगे और अपने शॉट खेलेंगे तो हमारा आइडिया था कि हम पैनिग नहीं करेंगे और सही एरिया में गेंदबाजी करते रहेंगे और देखेंगे कि वे कब गलतियां करते हैं और यही बिल्कुल हुआ है।

मैच का टर्निंग प्वाइंट
रोहित तो दिल्ली के मौसम के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि इसने यहां की पिच पर थोड़ी नमी पैदा की है। पहले सेशन में काफी चीजें बैटिंग के लिए सही थी लेकिन जैसे ही गेंद नीचे पड़ने लगी तो बल्लेबाज को दिक्कत होनी थी और हमारा मुख्य मकसद यही था कि सुबह के समय बिल्कुल टाइट बॉलिंग करें। जो हमारे पास खिलाड़ी है वे इस चीज के महारथी हैं कि इन कंडीशन में कैसे बॉलिंग करनी है। पूरा मैच पलटने वाला पल कौन सा था? इस पर रोहित कहते हैं कि चार पारियों में ऐसी चीजें घटित होती रहती है जो मैच पर अपना प्रभाव डालती है लेकिन मुझे लगता है कि विराट और जडेजा के बीच साझेदारी हुई और फिर अक्षर और अश्विन ने गजब की साझेदारी की उसने मैच में काफी फर्क डाला क्योंकि इस पिच पर 100 रनों की पार्टनरशिप करना एक बहुत बड़ी बात है। रोहित कहते हैं कि भारतीय टीम में ऑलराउंडर का जो बैलेंस है उसने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभाग में भारतीय टीम को बेहतरीन संतुलन प्रदान किया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications