IND vs AUS: केएल राहुल को लोग बेवजह निशाना बना रहे, सपोर्ट में आये पूर्व खिलाड़ी का बयान
केएल राहुल का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच के दौरान खामोश रहा था, इसके बाद उन पर सवाल खड़े हुए थे।

IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच में केएल राहुल का बल्ला नहीं चला था। इसके बाद उनको लेकर कई तरह की बातें कही गई थी। सोशल मीडिया पर भी राहुल को ट्रोल किया गया था। इससे पहले भी कुछ मौकों पर ऐसा हुआ है जब राहुल का फ्लॉप प्रदर्शन पर फैन्स ने सवाल खड़े किये हैं। उनकी टीम में जगह को लेकर भी बातें होती रही हैं। इस पर आकाश चोपड़ा ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।
पृथ्वी शॉ के ऊपर किया गया हमला, सेल्फी के लिए मना करने पर तोड़ दी गाड़ी
Recommended Video

लोग बनाते हैं राहुल को बेवजह निशाना
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव का स्कोप नहीं दिखता। एक बदलाव यह होगा कि सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयर अय्यर टीम में वापस आएँगे। केएल राहुल के ऊपर थोड़ा दबाव बना है लेकिन उम्मीद है कि उनके लिए अच्छा मैच रहेगा क्योंकि वह शानदार खेलते हैं और लोग उनको बेवजह निशाना बना रहे हैं।

पुजारा का 100वां टेस्ट मैच उत्साहित करने वाला है
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच चेतेश्वर पुजारा के लिए बड़ा कीर्तिमान होने वाला है। वह अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे। चोपड़ा ने कहा कि पुजारा के इस मुकाबले के लिए मैं उत्साहित हूं इसलिए मैं एक बेहतरीन मैच होने की उम्मीद कर रहा हूँ। शुभमन गिल मैच में बाहर रहेंगे लेकिन कोई खिलाड़ी बाहर है, इसका मतलब यह नहीं होता कि वह खराब है।

पहले टेस्ट में पुजारा रहे थे फ्लॉप
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल के अलावा पुजारा का बल्ला भी खामोश ही रहा था। वह भी इस मैच में नहीं चल पाए थे। मर्फी की गेंद को स्वीप करते हुए वह आउट हो गए थे। उम्मीद की जा रही है कि पुजारा अपने 100वें टेस्ट मुकाबले को यादगार बना देंगे। टेस्ट डेब्यू उन्होंने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही किया था।












Click it and Unblock the Notifications