IND vs AUS: मार्क वॉ को है दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत पर यकीन, भारत भी गाबा में जीता था!
IND vs AUS: दिल्ली में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम जमकर संघर्ष कर रही है। इस मैच से पहले मार्क वॉ ने अपनी टीम को गाबा में भारत की जीत से प्रेरणा लेने का इशारा किया।

जब भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर दो बार मात दी तब अपनी धरती पर वे कंगारूओं का क्या हाल करेंगे! ये सोचकर भी ऑस्ट्रेलिया पर तरस आने लगता है लेकिन ये क्रिकेट जहां कुछ महीनों में माहौल और टीमों के हाल बदल जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 से पहले बहुत अच्छा टेस्ट क्रिकेट खेला तो लगा ये सीरीज बढ़िया होगी लेकिन नागपुर का पहला मुकाबला कंगारू इतनी बुरी तरह हारे की अब वापसी की उम्मीदें नहीं हैं।
सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है जहां पर भारत के खिलाफ कंगारूओं को 1959 में टेस्ट जीत मिली थी। तब से अब तक ये मैदान भारत का अभेद किला है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज मार्क वॉ का कहना है अगर भारत गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता है तो हम दिल्ली में उनको क्यों मात नहीं दे सकते?
गाबा ने भारत के खिलाफ मिली पिछली टेस्ट हार से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 32 साल से पहले कोई मैच वहां नहीं हारा था। ऐसे में मार्क वॉ को उम्मीद है उनकी टीम भारत को हराकर सीरीज में वापसी करने में सफल होगी लेकिन ये सब इतना आसान नहीं है क्योंकि कंगारू एक बार फिर से बड़ा स्कोर खड़ा करते नहीं दिख रहे हैं।
इस मैच में भी पैट कमिंस ने टॉस जीता और चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने 199 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान उस्मान ख्वाजा ने 81 रनों की पारी खेली। स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी खाता नहीं खोल पाए। मार्नस लाबुशेन 18 और ट्रेविस हेड 12 ही रन कर पाए। कंगारू ने हेड को पहले टेस्ट में उनके खराब एशियाई रिकॉर्ड को देखते हुए नहीं खिलाया था और इस बल्लेबाज ने फिर से विफल होकर साबित किया कि डाउन अंडर में रन बनाना और उपमहाद्वीप में रन करना कितना अलग है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications