दूसरे टी20 के लिए नागपुर पहुंची टीम इंडिया, 'ऑरेंज सिटी' में हुआ शानदार स्वागत- VIDEO

नागपुर, 22 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया के हाथों चार विकेट से दिल दुखाने वाली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब नागपुर में दूसरा मुकाबला खेलने के लिए पहुंच चुकी है जहां उसका शानदार स्वागत किया गया है। टीम इंडिया ये मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी। ये तीन मैचों की सीरीज है जिसका मतलब है कि भारत को कल होने वाले इस मैच के लिए जीत से कम कुछ भी नहीं चाहिए।

IND vs AUS, 2nd T20I: Team India arrives in Nagpur and receive warm and traditional welcome- Watch

टीम इंडिया का ओरेंज सिटी ऑफ इंडिया में बढ़िया स्वागत किया गया जिसकी वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं। वीडियो में खिलाड़ियों को नागपुर एयरपोर्ट से आते हुए देखा जा सकता है।

कई खिलाड़ियों ने मास्क पहना हुआ था जिसमें विराट कोहली, युजवेंद्र चहल शामिल थे। कुछ ने मास्क नहीं पहना था जिसमें दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, हेड कोच राहुल द्रविड़ शामिल थे। जैसे ही खिलाड़ियों ने बस की ओर रुख किया वहां मौजूद क्रिकेट फैंस ने उनके लिए चीयर्स किया।

इसके बाद टीम के सदस्य होटल पहुंचे जहां होटल के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और माला पहनाई। इस बीच, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव को फैंस के लिए ऑटोग्राफ साइन करते देखा जा सकता है।

दूसरे मैच में भारत को रोहित-विराट को शांत बल्ले से चलने की उम्मीद होगी। कोहली यहां कुछ रन बनाकर साबित कर सकते हैं कि उनकी फॉर्म टॉप की टीमों के लिए भी है। मिडिल ऑर्डर पर यादव और पांड्या की जुगलबंदी पर फिर से नजरें रहेंगी।

इस बीच, खिलाड़ी 23 सितंबर शुक्रवार को दूसरे T20I में ये देखा जाना बाकी है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे या नहीं।

बुमराह को पहले गेम के लिए आराम दिया गया था और टी 20 विश्व कप से पहले सिर्फ पांच और टी 20 बचे है। यह देखा जाना बाकी है कि प्रीमियर स्पीडस्टर बेंच पर रहने में कितना समय लगाते हैं। वे कुछ समय के लिए बाहर चल रहे हैं क्योंकि पीठ की चोट हाल में फिर से उभर आई थी। उनकी गैर मौजूदगी में मेन इन ब्लू की डेथ बॉलिंग चिंता का विषय रही है। क्योंकि उनके बिना अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के कंधे कितनी जिम्मेदारी ले सकते हैं, ये भी साफ हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+