IND vs AUS: कुलदीप यादव को बड़ी वजह से ऑस्ट्र्रलिया के खिलाफ दूसरे ODI में खिलाया गया

Kuldeep Yadav को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में खिलाने का कारण रहा है, विशाखापट्टनम में उनके नाम हैट्रिक भी है।

Kuldeep Yadav

IND vs AUS 2nd ODI: भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में खेले गए पहले वनडे मैच में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को खेलने का मौका मिला था। युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप को मौका मिला था। इसके बाद विशाखापट्टनम में दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान भी स्थिति कुछ ऐसी ही देखने को मिली। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बार फिर से कुलदीप यादव को शामिल किया गया। दूसरे मुकाबले में कुलदीप यादव को टीम में शामिल करना जरूरी भी था और इसके पीछे ख़ास कारण भी रहा है।

कुलदीप यादव रहे हैं सबसे सफल

विशाखापट्टनम का मैदान कुलदीप यादव को खूब भाता है और उनको यहां सफलता भी काफी शानदार मिली है। कुलदीप यादव की स्पिन गेंदों को यहाँ की पिच से काफी अच्छा टर्न मिलता है। कुलदीप यादव ने साल 2019 में वेस्टइंडीज की टीम के विरुद्ध खेलते हुए हैट्रिक प्राप्त की थी। ऐसे में उनको खिलाना जरूरी हो जाता है। विशाखापट्टनम के मैदान पर कुलदीप यादव के नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं। 3 मुकाबले खेलकर उन्होंने कुल 9 विकेट अपने नाम किये हैं। यही कारण है कि कुलदीप यादव को शामिल करते चहल को बाहर रखा गया।

पिछले मैच में कुलदीप यादव को मिला सिर्फ एक विकेट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए कुलदीप यादव ने एक विकेट अपने नाम किया था। वहां टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पराजित किया था। स्थिति खराब होने के बाद टीम इंडिया ने 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था।

विशाखापट्टनम वनडे में भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबट, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क और एडम जैंपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+