भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अपना तीसरा सबसे कम ODI स्कोर, छठी बार 4 बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता

IND vs AUS: भारत के चार बल्लेबाज वनडे की एक पारी में खाता भी नहीं खोल पाए। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से हावी रहा और कंगारूओं की शानदार वापसी भी हो गई है।

IND vs AUS 2nd ODI

IND vs AUS 2nd ODI मुकाबले में भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई है जहां ऑस्ट्रेलिया ने बहुत अच्छा टॉस जीतकर मेजबानों को 26 ओवर में महज 117 रनों पर ढेर कर दिया। इस मैच में रोहित शर्मा की वापसी बिल्कुल फीकी रही क्योंकि वे 13 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के लिए चिंता की बात शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों का लगातार फेल होना है। शुभमन गिल जहां खाता भी नहीं खोल सके तो सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरी बार जीरो (गोल्डन डक) पर आउट हो गए। फिर पिछले मैच के हीरो केएल राहुल भी 9 ही रन बना पाए। इन चारों बल्लेबाजों को बाए हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी समझ नहीं आई। सभी को स्टार्क ने चलता किया।

टॉप की वनडे फॉर्म में विराट कोहली ने 35 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली लेकिन नाथन हिल्स का शिकार हो गए। हार्दिक पांड्या को 1 रनों की स्कोर पर एबॉट ने चलता कर दिया। पिछले मैच के प्लेयर ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा 16 रनों की धीमी पारी खेलकर आउट हुए। केवल एक बल्लेबाज जो टिके रहे वह फिर से अक्षर पटेल थे जिन्होंने इस दौरे पर कंगारू गेंदबाजी का कोड क्रेक कर दिया है। पटेल 29 गेंदों पर 29 रनों की पारी बनाकर आउट हुए।

मिशेल स्टार्क ने इस मैच में 8 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। स्टार्क ने तीन बल्लेबाजों को जीरो पर आउट किया और भारत के चार बल्लेबाज कुल मिलाकर खाता नहीं खोल पाए। भारतीय टीम अपने क्रिकेट इतिहास में छठी बार वनडे की एक पारी में अपने चार बल्लेबाजों का खाता खुलता नहीं देख पाई है। जबकि मिशेल स्टार्क अपनी इस गेंदबाजी के दम पर वनडे क्रिकेट में 5 बार 9 विकेट हासिल कर चुके हैं। सबसे ऊपर वकार यूनिस हैं जिन्होंने वनडे में 13 बार ये कारनामा किया है।

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना निम्नतम वनडे स्कोर सिडनी में 1981 में बनाया था जो 63 रन था। इसके बाद 2000 में सिडनी में ही 100 रन बनाए गए। आज भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा सबसे कम वनडे स्कोर दर्ज हुआ है। ये घर पर वनडे क्रिकेट में भारत का चौथा सबसे कम स्कोर भी है। भारत ने 1986 में श्रीलंका के खिलाफ 78 रन बनाए थे जो उनका घरेलू वनडे में सबसे कम स्कोर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+