क्या Virat Kohli वनडे से भी लेने जा रहे हैं संन्यास? आउट होते ही मैदान पर किया कुछ ऐसा कि फैंस हुए इमोशनल!

Ind vs Aus 2nd ODI, Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को एडिलेड में दूसरे वनडे में कोहली केवल 4 गेंदों का सामना कर लगातार दूसरी बार शून्य (डक) पर आउट हो गए। वनडे करियर में पहली बार लगातार दो पारियों में डक पर आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाते समय कोहली ने अपने दस्ताने उठाए और भीड़ का अभिवादन किया, जिन्होंने उन्हें खड़े होकर सम्मान दिया।

पहले दो मैचों में कोहली रहे फ्लॉप (Ind vs Aus 2nd ODI, Virat Kohli)

विराट कोहली के इस हाव-भाव ने क्रिकेट फैंस के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह इस सीरीज़ में उनका आखिरी वनडे मैच था। संन्यास की अटकलें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई हैं। वनडे क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर सवालों के बीच कोहली से अपने पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार वापसी की उम्मीद थी, लेकिन वह दोनों मैचों में प्रभाव डालने में विफल रहे हैं।

Ind vs Aus 1

फैंस को कोहली ने किया निराश

इससे पहले विराट कोहली पर्थ में वह मिचेल स्टार्क की गेंद पर 8 रन बनाकर डक हुए थे। एडिलेड में तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने उन्हें एलबीडब्ल्यू फंसाया। बार्टलेट की गेंद अंदर की तरफ आई, जिसने कोहली को अंदरूनी किनारे पर बीट किया और सीधे पैड पर लगी। कोहली ने निराशा में डीआरएस रिव्यू भी नहीं लिया और तुरंत पवेलियन लौट गए।

एडिलेड में कोहली का दमदार प्रदर्शन

कोहली के खराब प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 वनडे मैचों में 51.90 की शानदार औसत से 1,327 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। इस मैदान पर कोहली का औसत अविश्वसनीय 61 का है, जिसमें 4 मैचों में दो शतक शामिल हैं। कोहली ने साल 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ 107 और 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन बनाए थे।

शुभमन गिल और विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद अनुभवी रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को मजबूती से संभाला है। दोनों ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन वह इसे शतक में नहीं बदल सके। केएल राहुल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+