IND vs AUS: भारतीय वनडे टीम का ऐलान आज, रोहित और विराट की होगी वापसी? जानें संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट
IND vs AUS 2025 Squad Announcement: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे (India Tour of Australia 2025) के लिए आज यानी शनिवार 4 अक्टूबर को टीम की घोषणा हो सकती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी होगी? ऐसी खबरें हैं कि दोनों दिग्गज 19 अक्टूबर से पर्थ में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा होंगे।
करीब सात महीने से क्रिकेट से हैं दूर (IND vs AUS 2025 Squad Announcement)
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से करीब सात महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया था और चैंपियंस ट्रॉफी सेमी-फाइनल में टॉप स्कोरर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 84 रनों की पारी खेली थी। जबकि फाइनल में रोहित ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

रोहित और कोहली की वापसी तय
चूंकि दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले लिया है। ऐसे में वे अब पूरी तरह से 50 ओवर के फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। साल 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए उनकी भागीदारी अहम होगी। रोहित और कोहली की वापसी तय मानी जा रही है, लेकिन भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसका मुख्य कारण फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट है।
हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत हैं चोटिल
हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर रह सकते हैं। जसप्रीत बुमराह को एशिया कप और हालिया टेस्ट मैचों के भारी वर्कलोड के कारण आराम दिया जा सकता है। टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी चयनकर्ताओं की चिंता का विषय हैं। एशिया कप और लगातार टेस्ट मैचों के बाद उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्हें वनडे या टी-20 में आराम दिया जा सकता है।
गिल को मिल सकता है आराम
अगर गिल को आराम मिलता है तो रोहित के ओपनिंग पार्टनर के रूप में बाएं हाथ के बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा या यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल हार्दिक पंड्या की जगह ले सकते हैं, जबकि संजू सैमसन को दूसरे विकेटकीपर के रूप में ध्रुव जुरेल पर तरजीह मिल सकती है। इस साल केवल छह ही वनडे खेले जाएंगे।
वनडे के लिए भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, संजू सैमसन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा।
टी-20 के लिए भारत की संभावित टीम
अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल (वीसी), सूर्यकुमार यादव (सी), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications