IND vs AUS: 2 खिलाड़ियों को भारतीय टीम से करना चाहिए बाहर, रिप्लेसमेंट के लिए कौन तैयार?
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज टिक नहीं पाए थे। एक भी खिलाड़ी के बल्ले से फिफ्टी देखने को नहीं मिली थी। उस मुकाबले में हार के साथ भारतीय टीम इस सीरीज में पिछड़ गई है और अब करो या मरो वाली स्थिति है।
दूसरा एकदिवसीय मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा और यह गुरुवार को होना है। इसमें भारत को जीत मिलने पर ही सीरीज बरकरार रहेगी। इस बीच भारतीय टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन में सुधार करने की आवश्यकता होगी। टीम इंडिया से कुछ प्लेयर्स को बाहर रखना पड़ेगा।

ओपनिंग स्लॉट में रोहित शर्मा और शुभमन गिल हैं, तो उनकी जगह जायसवाल को तो नहीं लाया जाएगा। वहां कोई परिवर्तन नहीं होगा। विराट कोहली फ्लॉप रहे हैं लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनका नाम भी पक्का है। श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और अक्षर पटेल को भी नहीं हिलाया जाएगा। अक्षर पटेल और राहुल ने तो पिछले मैच में रन बनाए थे।
IND vs AUS: किसे करना चाहिए बाहर
निचले क्रम से दो खिलाड़ियों को बाहर करने की आवश्यकता है। ऑल राउंडर की हैसियत से टीम में शामिल करते हुए हर्षित राणा को टीम में डेब्यू करा दिया गया था लेकिन उनका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा था। हर्षित राणा का बल्ला नहीं चल पाया और ना ही वह अपनी गेंदों में कोई धार दिखा पाए। उनके डेब्यू के ऊपर कई तरह के सवाल भी खड़े हुए थे।
IND vs AUS: रिप्लेसमेंट के लिए कौन तैयार
टीम इंडिया में एक और नाम को बाहर करना चाहिए, वह है वॉशिंगटन सुंदर। पिछले मुकाबले में सुंदर की बैटिंग फ्लॉप रही थी, गेंदबाजी में उनसे बेहद कुलदीप यादव हैं। सुंदर को अगर टीम में रखा जाता है, तो कुलदीप यादव को बाहर बैठाने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में लाया जा सकता है। बेंच पर ध्रुव जुरेल भी रहेंगे लेकिन केएल राहुल की वजह से वह टीम में नहीं आ सकते। भारतीय टीम में दो बदलाव करने की जरूरत ही महसूस हो रही है, ऐसा करने पर एडिलेड वनडे में जीत मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications