IND vs AUS: ऋषभ पंत को Playing 11 से किया गया बाहर, पंड्या ने कहा- वर्ल्ड कप के लिए टीम है तैयार

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को टीम में चयन किया गया है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऋषभ पंत को खेलने का मौका नहीं दिया गया है।

नई दिल्ली, 20 सितंबर। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को टीम में चयन किया गया है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऋषभ पंत को खेलने का मौका नहीं दिया गया है। ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक टीम के लिए विकेटकीपिंग की कमान संभालेंगे। दिनेश कार्तिक कीपिंग के साथ-साथ टीम के लिए फिनिशर की भूमिका भी निभाते नजर आएंगे।

आकाश चोपड़ा ने किया हार्दिक पंड्या से सवाल

आकाश चोपड़ा ने किया हार्दिक पंड्या से सवाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले कमंटेटर आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पंड्या से कुछ बातचीत की। आकाश चोपड़ा ने सवाल किया कि टीम अब पूरी तरह से व्यवस्थित है या अब भी एक्सपेरिमेंट किया जाएगा। आकाश चोपड़ा ने साफ शब्दों में पूछा कि क्या अब आने वाले मुकाबलों में टीम सैम प्लेइंग इलेवन के साथ जाएगी या फिर टीम में बदलाव होने की संभावनाएं भी रहेगी।

पंड्या ने कहा-वर्ल्ड कप के लिए टीम है तैयार

पंड्या ने कहा-वर्ल्ड कप के लिए टीम है तैयार

हार्दिक पंड्या ने आकाश चोपड़ा का जवाब देते हुए कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी अब तैयार है। उन्हें अपने रोल के बारे में पता है और वह उसी हिसाब से खेलने की कोशिश करते हैं। पंड्या ने कहा कि एशिया कप में भी हम जीत के इरादे से गए थे। हालांकि, वहां कुछ चीजें हमारी योजनाओं के खिलाफ रही। वर्ल्ड कप से पहले होने वाली यह सीरीज हमारे लिए काफी अहम है।

पंत और बुमराह नहीं खेल रहे मैच

पंत और बुमराह नहीं खेल रहे मैच

टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा कि ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन और दीपक चाहर इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। रोहित शर्मा के मुताबिक जसप्रीत बुमराह अगले दो मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। इंजरी से रिकवरी के बाद बुमराह को मंगलवार को रेस्ट दिया गया है।

जानिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

जानिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+